आईपीएल में इस बार दिल्ली की टीम गौतम गंभीर को टीम में जोड़ कर उम्मीद जताई थी, कि शायद इस बार टीम को आईपीएल का खिताब मिल जाए. लेकिन इस बार भी ऐसा कुछ भी नही हुआ. वो टीम को शुरूआती पहले 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. वही जिसके बाद गौती ने कप्तानी छोड़ दी थी. जिस वजह से वो टीम से बाहर भी हो गए थे. वही अब गौती ने खुद को लेकर संन्यास की खबरों को अफवाह बताया है.
मुझे अभी संन्यास नही लेना है

गौती ने अपने भविष्य को लेकर बात करते हुआ कहा कि
“मेरा अभी संन्यास लेने का कोई भी इरादा नही है. अभी मैंने इस तरह के निर्णय के बारे में नही सोचा है. अभी ये देखूंगा कि मेरी फॉर्म फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसी है. मेरे अंदर अभी भी रनों को लेकर भूख है. और मुझे लगता है कि जब तक आप के अंदर रन बनाने की भूख है तब तक आप क्रिकेट खेल सकते है. ये मेरा लास्ट आईपीएल नही था. आने वाले आईपीएल में भी मैं खेलता हुआ नज़र आऊंगा.”
आ रही थी संन्यास की खबर

इससे पहले गौती के भविष्य को लेकर काफी ज्यादा बातें आ रही थी. खबर आ रही थी कि बढ़ती उम्र और ख़राब फॉर्म की वजह से गौतम गंभीर संन्यास ले सकते है. हालाँकि अब उन्होंने इस तरह की बातों से इंकार दिया है.
आप को बता दे, कि इस बार आईपीएल में गौती का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा था. उन्होंने सिर्फ 6 मैच ही खेले थे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया था.
गौती की कप्तानी भी इस बार भी कुछ खास नही रही थी. उनकी टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि गौती आने वाले समय में कैसा प्रदर्शन करते है.
The post बड़ी खबर: आईपीएल के बाद थी गौतम गंभीर के सन्यास लेने की खबर, अब गौतम ने लिया ये गंभीर फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.