खेल डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गयी है और अब तक इस टीम के कप्तान केन विल्लियम्सन और उनकी टीम ने सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और इसी दौरान हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान ने टीम के लिए एक विशेष बयान दिया है।
यूसुफ पठान ने कहा कि विलियमसन ने बुद्धिमान नेतृत्व के साथ सिद्धार्थ कौल, रशीद खान और संदीप शर्मा जैसे गेंदबाजों की सफलता को खोजा है। कप्तान केन विल्लियम्सन के लिए पठान ने कहा कि "केन एक शांत व्यक्ति है और जिसने हम सब की मदद की है। उनकी उपस्थिति इस बात को सुनिश्चित करती है कि चीजें दबाव में नहीं रहती हैं। "अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजों का उपयोग करना और उन्हें जरूरी गेंदबाजों को लाने का अच्छा ज्ञान है।"
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने भी आईपीएल में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका प्रदान किया है।