इन्टरनेट डेस्क। आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद आज अपना पहला जन्मदिन मना रही है। और इस दिन को अनुष्का के लिए खास बनाने में विराट ने कोई कमी नही छोड़ी दोनों ने मिलकर केक काटा और अनुष्का का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
बताया जा रहा है की अनुष्का अपना बर्थडे विराट के साथ सेलिब्रेट करने के लिये बेंगलोर पहुंची। वहां दोनों ने सोमवार की रात एक मॉल में नजर आए। विराट ने बर्थडे से पहले अनुष्का को एवेंजर्स मूवी दिखाई। इस समय विराट के साथ उनकी टीम के बाकी खिलाड़ी भी थे।
विराट अपनी पत्नी अनुष्का को विशेष अंदाज में जन्मदिन विश किया । विराट कोहली ने ट्वीटर पर बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का को जन्मदिन विश करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थ-डे माई लव... मैं जानता हू कि आप सबसे सकारात्मक और ईमानदार व्यक्ति हो... लव यू...।