Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिस पर बार बार जता रहे थे चेन्नई के कप्तान धोनी भरोसा उस खिलाड़ी के नाम ही दर्ज हुआ ये शर्मसार रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 अपने आखरी दौर में पहुंच चुका है। जहां सभी टीमें सिर्फ प्ले ऑफ में बने रहने की उम्मीद के साथ विरोधी टीमें से हर हाल में मैच जीतने की सोच रही है। वहीं सीजन 11 में दो साल के निलंबन के बाद वापसी करने वाली महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और टीम का प्रदर्शन अब तक इस टूर्नामेंट में वैसा ही रहा है। हालांकि इस बार टूर्नामेंट में चेन्नई के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से तो कमाल दिखा दिया है लेकिन उनके गेंदबाजों ने अभी तक कोई ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है।

वीरे दी वेंडिग के दूसरे पोस्टर में हॉट अंदाज में नजर आ रही करीना, सोनम, स्वरा और शिखा

जिसके कारण टूर्नामेंट के इस चरण में वे अभी भी डेथ ओवर फेंकने वाले गेंदबाज के एिल तरस रही है। वहीं बात की जाएं शुक्रवार को दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ मैच की तो इस मैच में चेन्नई को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। देखा जाएं तो इस हार की जिम्मेदार पूरी टीम ही है लेकिन फिर भी एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके आखरी ओवर में अगर इतने रन नहीं बनते तो मैच का नतीजा कुछ ओर हो सकता था। चेन्नई का ये खिलाड़ी कोई ओर नहीं बल्कि अनुभवी ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो है, जी हां।

आईपीएल में खेलने को लेकर इस खिलाड़ी ने कही ये बड़ी बात!

इस मैच में एक बार फिर चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे अनुभवी और टीम के सीनियर गेंदबाज ड्वेन ब्रावो पर भरोसा जताते हुए उन्हे मैच का आखरी 20वां ओवर फेंकने के लिए बुलाया। जब ब्रावो अपना 20वां ओवर डालने आए उस समय दिल्ली का स्कोर 19 ओवर में महज 136 रन था। इसके बाद 20 ओवर डालने आए ड्वेन ब्रावों ने इस ओवर में 26 रन लूटा दिए। ब्रावों के इस ओवर में पहले ही गेंद में हर्षल पटेल ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया। हांलांकि पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद ब्रावो ने वापसी की और अपनी दूसरी गेंद यॉर्कर डाली, इस गेंद पर पटेल को सिर्फ एक ही रन मिला। इसके बाद स्टाइक पर आए विजय शंकर ने ब्रावो की तीसरी स्लोवर गेंद पर मिड विकेट पर छक्का लगा दिया। इस गेंद के बाद चौथी गेंद भी ब्रावो ने सही डाली और सिर्फ उस पर एक रन दिया। इसके बाद फिर ओवर की पांचवी गेंद पर पटेल ने फिर बाउंड्री पार छक्के के लिए पहुंचा दिया और ब्रावो की लास्ट फूलटॉस गेंद को भी छक्के लिए बाउड्री पार पहुंचा दिया। इस तरह से ब्रावो ने एक ओवर में 26 रन दिए।

माचो मैन ऋतिक रोशन का ये लुक देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!

ब्रावो के लास्ट ओवर में मिले 26 रनों की बदौलत दिल्ली डेयर डेविल्स ने 162 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एक ओवर में 26 रन देकर ड्वेन ब्रावो एक ओवर में सबसे अधिक रन देने वाले चेन्नई के गेंदबाजों के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अपने नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड चमारा कपुगेदरा और उसके बाद रविन्द्र जड़ेजा के नाम था। कपुगेदरा ने 2008 में मुंबई के खिलाफ और जडेजा ने 2015 में मुंबई के खिलाफ ही 26 रन लुटाएं थे। अब इस लिस्ट में ब्रावो का नाम भी जुड़ गया है।