खेल डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब सरे की तरफ से काउंटी क्रिकेट में नहीं खेल पाएंगे और विराट को सनराइजर्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के दौरे से पहले भारतीय टीम के स्टार कप्तान विराट कोहली को 15 जून को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा विराट के आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए उपयुक्त होने की उम्मीद है।
भारत के कोच रवि शास्त्री ने कहा, "उन्हें काउंटी क्रिकेट छोड़ना पड़ा वह एक मशीन नहीं बल्कि एक इंसान है"। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा है कि , "टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 17 मई 2018 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में फील्डिंग के दौरान गर्दन की चोट का सामना किया।"
"कोहली, जो जून के महीने में सरे के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन विराट ने इसमे भाग लेने से इंकार कर दिया गया। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने बाद में स्कैन और विशेषज्ञ के आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया टीम इंडिया के कप्तान को अब बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास की अवधि से गुजरना पड़ेगा। "