Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेल्‍सन मंडेला को कुछ ऐसे श्रद्धां‍जलि देगी मामलोडी, बार्सिलोना से लेगी टक्‍कर

नेल्‍सन मंडेलाजोहान्सबर्ग। साउथ अफ्रीका की प्रीमियर लीग चैम्पियन मामेलोडी सनडाउन्स एक नए तरीके से नेल्‍सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने वाली है। खबरों के मुताबिक, मामलोडी स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब बार्सिलोना के साथ एक मैच खेलेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंडेला की शत वार्षिकी उत्सव के लिए बनी अंतर-मंत्रालयी समिति के अध्यक्ष जेफ राडेबे ने यह घोषणा की।

राडेबे ने कहा कि मंडेला की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाने के लिए फुटबाल से बेहतर माध्यम नहीं हो सकता। दोनों टीमें दर्शकों को लुभाएंगी, फुटबाल खेलने के अपने तरीके का प्रदर्शन करेंगी और सभी लोगों को एक करने के मंडेला के उद्देश्यों का प्रसार करेंगी।

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जून 1918 में हुआ था। उनके जन्मदिन के सौ साल पूरे होने पर कई उत्सव होंगे।

The post नेल्‍सन मंडेला को कुछ ऐसे श्रद्धां‍जलि देगी मामलोडी, बार्सिलोना से लेगी टक्‍कर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.