Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग में दूसरा स्थान पक्का किया

लंदन
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच में एक और निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए आज वेस्ट हैम से गोल रहित ड्रा खेला जिससे लीग तालिका में उसका दूसरे स्थान पर रहना पक्का हो गया। इस ड्रा से मैनचेस्टर यूनाइटेड के 37 मैचों में 78 अंक हो गए है जबकि तीसरे स्थान पर काबिज स्पर्स के 74 अंक है। 

शीर्ष पर काबिज और सत्र की चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी की टीम यूनाइटेड से 19 अंक आगे है। सिटी की टीम अगर साउथम्पटन के खिलाफ रविवार को अपना आखिरी मैच जीत लेती है तो लीग में यह अंकों के हिसाब से यह रिकार्ड जीत होगी। आज के मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड एक बार फिर अपनी ख्याति के अनुरूप नहीं खेल पायी और उसे तालिका में 15वें स्थान पर काबिज वेस्ट हैम से ड्रा खेलना पड़ा।       

पिछले पांच मैचों में यह तीसरा मौका है जब मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी। इस मैच में भी ल्यूक शा और पाल पोगबा आसान मौकों को गोल में बदलने से चूक गए।