स्पोर्ट्स डेस्क:बॉलीवुड में 'मुन्ना माइकल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस निधि अग्रवाल मुंबई के एक रेस्टोरेंट में भारतीय किक्रेट टीम के खिलाड़ी के एल राहुल के साथ देखा गया है। देर रात निधि और राहुल के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
खबरों के अनुसार ये दोनों स्टार एक डिनर डेट के लिए मुंबई के बांद्रा इलाके के एक रेस्टोरेंट में आए थे। इन दोनों को साथ देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं की बॉलीवुड और क्रिकेट की एक और जोड़ी बनने वाली है। बॉलीवुड और किक्रेट जगत का एक दूसरे से गहरा नाता रहा है। राहुल और निधि को एक साथ देखकर कहा जा सकता है कि ये दोनों भी एक दूसरे के साथी बन सकते हैं।
2017 में भारतीय कप्तान कोहली ने अनुष्का शर्मा और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सागरिका घाटगे के साथ शादी कर चुके हैं। इन दोनों से पहले यूवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच और हरभजन सिंह ने अभिनेत्री गीता बसरा से शादी करके बॉलीवुड और किक्रेट से एक गहरा नाता जोड़ दिया है।
Herald