आईपीएल 2018 का अंतिम मुकाबला इतना शानदार साबित हुआ जिसकी शायद उम्मीद नहीं की गयी थी. फाइनल में पहुची चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद, दोनों ही टीमों ने शानदार पारी खेली, पर खेल में एक टीम जीतती है तो दूसरी को तो हारना ही पड़ता है. इसमें बाजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी. इस टीम ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया.
अच्छी नहीं रही हैदराबाद की शुरुआत

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हैदराबाद ने अपना पहला विकेट 13 रन के स्कोर पर गवां दिया, ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए श्रीवत्स गोस्वामी 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद शिखर धवन 25 गेंद पर 26 रन बनाकर अहम मौके पर आउट हो गए.
धवन ने केन के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की. केन विलियमसन ने 36 गेंदों पर 47 रन की बेहतरीन पारी खेली. केन ने तीसरे विकेट के लिए शाकिब के साथ 37 रन की साझेदारी की. शाकिब अल हसन ने 15 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली.
इसी के साथ ही दीपक हुडा 3 रन बनाकर कैच आउट हो गए. कार्लोस ब्रेथवेट ने 11 गेंदों पर 21 रन बनाए और यूसुफ पठान 25 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे. इसी के साथ हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 178 रन का टारगेट सेट किया.
चेन्नई ने अपने नाम किया मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज फॉफ डू प्लेसिस ने 11 गेंदों पर 10 रन बना कर आउट हो गए. सुरेश रैना ने 24 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली. रैना ने वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर टीम के जीत की नींव रखी.
शेन वॉटसन ने टीम के लिए 57 गेंदों पर 117 रन की नाबाद तूफानी शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. अंबाती रायडू 19 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे. वॉटसन की शानदार पारी के दम पर चेन्नई ने जीत अपने नाम की.
नुशरत ने किया ट्वीट

इसी के बाद बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नुशरत भरुचा का एक ट्वीट सामने आया है. नुशरत ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार खिताब दिलाने वाले शेन वॉटसन को लेकर ट्वीट किया है.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कामथ द ऑवर, कामथ द मैन! शेन वॉटसन ने असाधारण पारी खेली. यह वही खेल था जो हमें उच्च स्टार पर होने के बाद चाहिए था.”
Cometh the hour, cometh the MAN! @ShaneRWatson33 an exceptional performance! This is exactly the game we need to have when the stakes are this high!
— Nushrat Bharucha (@NushratBharucha) May 27, 2018
The post वॉटसन की शतकीय पारी देख बॉलीवुड की सबसे खबसूरत अभिनेत्री हुई वाटसन की दीवानी appeared first on SportzWiki Hindi.