Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लगातार सीखने की चाह ने बना दिया विराट को महान क्रिकेटर : गैरी कर्स्टन

भारत को विश्नकप जीताने वाले पूर्व कोच व द.अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी गैरी कर्स्टन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। गैरी का मानना है कि विराट कोहली का खेल के प्रति उत्सुकता ही उन्हें महान खिलाड़ी बनाता है।

कर्स्टन अपनी अगामी अकादमी गैरी कर्स्टन क्रिकेट इंडिया के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कोहली के साथ काम करना अच्छा लगता है और अगामी भारत का इंग्लैंड दौरा रोमांचक होगा।

कोहली हैं बेहतर खिलाड़ी 

द.अफ्रीका के धुरांधर बल्लेबाज गैरी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। वो विराट कोहली के प्रदर्शन के मुरीद हो गए हैं। मीडिया से बात करते हुए गैरी ने कहा कि,

”कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लगातार अपने खेल को इंप्रूव किया।इसी वजह के वो और बेहतर होते जा रहे हैं। कोहली के साथ काम करने में हमें अच्छा लगता है। क्योंकि वह इस खेल के बारे में और भी सीखना चाहते हैं और अच्छा खिलाड़ी यही करता है।”

टी-20 क्रिकेट युवाओं से जुड़ा हुआ

मीडिया कर्मियों ने जब गैरी से खेल के पारंपरिक प्रारूप और टी-20 प्रारूप के बारे में पूछा तो,उन्होंने यह स्वीकार किया कि खेल का छोटा पारूप युवाओं पर आधारित है।

‘मैं टी-20 क्रिकेट का आनंद लेता हूं। यह युवा पीढ़ी से जुड़ा हुआ है। यह बहुत मनोरजंक है,मेरे बच्चे किसी और चीज से ज्यादा टी-20 क्रिकेट देखना ज्यादा पंसद करते हैं।’

 

हमेशा बना रहेगा टेस्ट क्रिकेट

गैरी कर्स्टन से जब टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल दागे गए तो उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त की। गैरी ने कहा कि,

”टेस्ट क्रिकेट हमेशा बना रहेगा। यह क्रिकेट खेल का सबसे अच्छा प्रारूप है। जो लोग टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए बड़े हुए हैं,उन्हें यह पंसद आएगा। मुझे टेस्ट क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस प्रारूप में दर्शकों की संख्या कम है।”

आरसीबी का मुख्य कोच नहीं हूं

वर्तमान में गैरी क्रिर्स्टन रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरू की टीम में सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं। गैरी इसी साल आरसीबी से जुड़े हैं। हालांकि उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन पर बोलने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि,

”यह आरसीबी के साथ मेरा पहला साल है। हमारा अब तक का समय काफी अच्छा रहा है। मैं बेंगलुरू टीम का मुख्य कोच नहीं हूं। बल्कि यहायक कोच हूं। इस काम का मैं आनंद ले रहा हूं।”

The post लगातार सीखने की चाह ने बना दिया विराट को महान क्रिकेटर : गैरी कर्स्टन appeared first on SportzWiki Hindi.