आईपीएल के इतिहास में हर रोज़ नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. कल से आईपीएल के प्ले ऑफ मैच शुरू हो रहे हैं. इसमें कुछ 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. मैच के अंत तक इसमें सिर्फ 4 टीमें ही अपनी जगह बना पाई हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के नाम इसमें शामिल हैं.
मैक्सवेल के लिए खराब रहा आईपीएल

इस के साथ हर खिलाड़ी अपने नाम कई नए रिकॉर्ड दर्ज करा रहे हैं, लेकिन यह सीजन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए खास यादगार नहीं रहा है. मैक्सवेल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले गए 12 मैचों में 14.08 की खराब औसत से महज 169 रन बनाए हैं. टीम के फैंस ने लगातार फ्लॉप होने पर भी मैक्सवेल को बार बार मौके दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की लेकिन टीम मैनेजमेंट और कोच पोंटिंग, मैक्सवेल के समर्थन में रहे.
पांचवे नंबर पर खेलने का नहीं है अनुभव

अब जब दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान देते हुए मैक्सवेल के खराब फॉर्म के लिए ऋषभ पंत को जिम्मेदार ठहराया है.
इस पर पोंटिंग ने कहा,
“मुझे लगता है कि मैक्सवेल को ऋषभ पन्त की शानदार फॉर्म से सबसे ज्यादा तकलीफ पहुंची है. पहले लीग मैच से पहले मैने मैक्सवेल को चार नंबर पर बल्लेबाजी कराने के लिए सोचा था. एरोन फिंच की शादी की वजह से उसने पहला मैच नहीं खेला, इस वजह से पंत को चौथे नंबर पर उतारा गया और उसने शानदार खेल दिखाया. जब ग्लेन टीम में वापस आया तो उसे पांचवें नंबर पर खेलना पड़ा, जहां खेलने का उसे ज्यादा अनुभव नहीं है.”
क्रम की वजह से पड़ा प्रभाव

पोंटिंग का मानना है कि, “बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की वजह से मैक्सवेल के प्रदर्शन कर प्रभाव पड़ा.”
आंकड़ों पर नजर डालें तो चौथे नंबर पर खेलते हुए मैक्सवेल का औसत 34 तक पहुंच जाता है, जबकि पांचवें नंबर पर ये सिर्फ 24.20 है. इसी वजह से मैक्सवेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे.
शानदार खिलाड़ी हैं मैक्सवेल

पोंटिंग ने आगे कहा,
“मैने टूर्नामेंट के दौरान कई बार उससे बात की. उसने मुझसे यही कहा कि वो काफी निराशाजनक महसूस कर रहा है, कि वो अपनी टीम के नतीजे में योगदान नहीं दे पा रहा है. वो एक शानदार खिलाड़ी है, इस बात में कोई दो राय नहीं है. उसका ये आईपीएल सीजन खराब रहा है.”
खराब फॉर्म के बाद भी मैक्सवेल को लगातार मौके देने के फैसले का बचाव करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,
“अगर आप हमारी टीम में मौजूद सभी विदेशी बल्लेबाजों को देखें तो उनमें से मैक्सवेल हमे मैच जिताने वाला खिलाड़ी लगा, इसलिए हम उसके साथ बने रहे.”
The post दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने इस भारतीय खिलाड़ी को ठहराया मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.