
जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क) बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिहार की क्रिकेटे टीम रणजी ट्रॉफी में खेलने का रास्ता साफ कर दिया है। बिहार की टीम 18 साल बाद इस प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेगी। साथ ही बिहार अगले सत्र में बीसीसीआई के अन्य टूर्नामेंटों में भी आग लेगा ।
बता दें की अगले सत्र की शुरूआत सितंबर से होगी । जबकि रणजी ट्रॉफी के मुकाबले छह अक्टूबर से खेले जाएंगे। प्रधान न्यायाधीष दीपक मिश्र, न्यायमूर्ति एमएम खानविलर और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ की
तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कोर्ट के पहले के आदेश पर अमल नहीं करने के कारण बीसीसीआई अधिकारियों के खिलाफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार की अवामनना याचिका पर सुनवाई की।
चार जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को रणजी समेत सभी टूर्नामेंट खेलने के लिए हरी झंडी दिखा दी थी । इसके बावजूद विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार का नाम नहीं था और आईपीएल में भी राज्य के खिलाड़ियों की नीलामी नहीं हुई।
आपको बता दें की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाल रहे धोनी का बिहार क्रिकेट टीम से बहुत गहरा नाता है । बता दें की धोनी ने 1999 और 2000 में बिहार क्रिकेट टीम का हिस्सा थे ।
The post जिस टीम से कैप्टन कूल माही खेले थे क्रिकेट, अब वही टीम मैदान पर करने जा रही है वापसी appeared first on समाचार नामा.


