Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछले मैच में टीम की हार से निराश थे शाहरुख़ खान लेकिन जीत के बाद दिनेश कार्तिक को दिया ये खास गिफ्ट

आईपीएल का टूर्नामेंट जितना मस्ती भरा होता है उतना ही टेंशन वाला भी होता है. इसमें टीमें बढ़-चढ़ कर प्रदर्शन करती हैं. जैसे-जैसे टीम मैच हारती है वैसे-वैसे ओनर के सामने परेशानियां आती जाती हैं. हालांकि देखा जाए तो सभी टीम ऐसा मौका आने नहीं देना चाहती हैं, लेकिन खेल का यही नियम है एक टीम हारेगी तो दूसरी जीतेगी.

ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया. यह मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया. मैच में कोलकाता की टीम ने 31 रन से जीत दर्ज की थी. किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहेल गेंदबाजी करने के निर्णय लिया.

ऐसा रहा पंजाब और कोलकाता के बीच का मैच 

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 245 रन बनाए. साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 246 रनो का लक्ष्य रखा. जवाब में राहुल और अश्विन के संघर्ष के बावजूद पंजाब अपने लक्ष्य को हासिल न कर सकी और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 214 रन ही बना पाई. इसमें राहुल ने 29 गेंदों में 66 रन बनाए और टीम के कप्तान अश्विन ने 22 गेंदों में 45 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई.

इससे पहले कोलकाता की टीम से सुनील नारायण ने सर्वाधिक 36 गेंदों में 75 रन और कप्तान दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए. साथ ही लिन ने 27, उथप्पा ने 24, रसेल ने 31, राना ने 11 और  शुभमन गिल 16 रन बनाकर टीम को इतने सर्वाधिक स्कोर तक पहुँचाया.

शाहरुख़ ने टीम को किया धन्यवाद 

कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत के बाद टीम के ओनर शाहरुख़ खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से ट्वीट कर अपनी टीम को बधाई दी है. साथ ही अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है.

शाहरुख ने इस पोस्ट पर लिखा, “मैं मैच से पहले काफी निराश था तो मेरी टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने मुझे हंसने के लिए कहा. मेरी यह तस्वीर उन्ही के लिए है. रसेल, प्रसिद्ध, सुनील नारायण और कोलकाता नाईट राइडर्स की पूरी टीम को धन्यवाद.”

चौथे नंबर पर पहुंची कोलकाता 

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अभी तक 12 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर पहुँच गई है. साथ ही प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए निरंतर कोशिशों में लगी हुई है.

The post पिछले मैच में टीम की हार से निराश थे शाहरुख़ खान लेकिन जीत के बाद दिनेश कार्तिक को दिया ये खास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.