Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से रहाणे और मनीष पांडेय को नहीं दी गई वनडे टीम में जगह, जाने मीटिंग के अंदर की बात

हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के का ऐलान किया गया है. जिसमे अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे कप्तानी संभालेंगे, तो वहीं सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने अब टीम के चयन को लेकर ख़ास बात साझा की है.

जी हाँ,  अगले महीने शुरू होने जा रही सीरिज के लिए टीम इंडिया की 5 अलग-अलग स्क्वाड बनाई गई है. जो आयरलैंड, इंग्लैंड टी-20 ODI और इंग्लैंड के साथ इंडिया-ए के लिए की गई है.

इसमें अब मीटिंग की कुछ ख़ास बातें सामने आई हैं. जिसमे कोहली की इस सीरीज में गैरमौजूदगी की बात को लेकर चर्चा हुई. साथ ही रहाणे और मनीष के टी-20 और ODI में शामिल न होने को लेकर भी ख़ास बात हुई.

MSK prasad said "no place for rahane and manish pandey in T-20 & ODI"

आईपीएल के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी टी-20 और ODI सीरीज में व्यस्त होने जा रहे हैं. जी हाँ, एक तरफ आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज होनी है, तो वहीं इंग्लैंड के साथ ODI, इन सभी के लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है. जिसमे श्रेयस अय्यर भी ODI के लिए शामिल हुए हैं.

वहीं कोहली काउंटी में शामिल हो गए हैं. जिसकी वजह से वह टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे. साथ ही अफगानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच में भी कोहली नदारद रहेंगे, तो वही इंडिया-ए की कप्तानी करुण नायर सौंपी गई है. जो अब धमाल मचाने को तैयार होंगे.

MSK prasad said "no place for rahane and manish pandey in T-20 & ODI"

तो वहीं सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने बताया, कि उन्होंने इस निर्णय से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, राहुल द्रविड़, और रवि शास्त्री से मुलाकात की थी और उसके बाद यह फैसला लिया गया.

प्रसाद कहते हैं, कि रिद्धिमान साहा, मुरली विजय और मोहम्मद शमी जैसे टेस्ट स्पेशलिस्ट शुरुआती मैच में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वह इंडिया-ए के तीसरे गेम में शामिल ही जायेंगे. 

MSK prasad said "no place for rahane and manish pandey in T-20 & ODI"

वहीं एमएसके प्रसाद ने रहाणे और मनीष पांडेय को लेकर हैरान करने वाली बात कही और बोला, “इनके लिए इंग्लैंड के साथ ODI मैच के लिए टीम में जगह नहीं है. ऐसे में केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है.”

साथ ही आपको बता दें, कि रहाणे ODI और टी-20 में शामिल नहीं हैं, लेकिन वह अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच की कमान संभालेंगे. जिसमे पहले कोहली टीम का दायित्व करने वाले थे.

The post इस वजह से रहाणे और मनीष पांडेय को नहीं दी गई वनडे टीम में जगह, जाने मीटिंग के अंदर की बात appeared first on SportzWiki Hindi.