चेन्नई सुपरकिंंग्स के कई खिलाड़ियों ने चेन्नई में अपने घरेलू भीड़ के सामने ना खेल पाने को लेकर खेद व्यक्त किया है। बता दें कि तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद को लेकर उपजे राजनीतिक सकंट की वजह से सभी मैच को पुणे के लिए शिफ्ट कर दिए गए हैं। टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने चेन्नई में खेल ना पाने को लेकर अफसोस जताया है।
ब्रावो ने जताया खेद

प्रशंसकों का जताया आभार

चेन्नई के सभी मैच एमसीए पुणे क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट कर दिए गए थे। हालांकि इसके बाद भी टीम और दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। सीएसके ने चेन्नई से पुणे तक के लिए स्पेशल ट्रेन बुक की थी,तो वहीं दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। टीम के दिग्गज ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपरकिंग्स के समर्थकों का आभार जताया। मीडिया से बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि,
”सीएसके के प्रशंसक हमारे खेल के लिए चेन्नई से पुणे तक की यात्रा की। स्टैंड हमेशा पीली जर्सी से भरा होता है। लोग हमारे खेल के लिए ट्रेन से लंबी यात्रा करते हैं। यह सब प्रशंसकों का प्रेम है। अफसोस की बात है कि हम चेन्नई में नहीं खेल पा रहे हैं। अभी हम पुणे को अपना होम ग्राउंड बनाने और जीतने में सक्षम हैं।”
चैंपियन थल्ला है उपनाम

अंत में ब्रावो ने मजेदार और आकर्षक नोट के साथ कहा कि उनके पास कोई उपनाम नहीं हो सकता है। लेकिन वो अपने विश्वप्रसिद्ध चैंपियन गीत चैंपियन थल्ला जरूर हैं। एमएस धोनी थल्ला धोनी हैं,जबकि सुरेश रैना चिन्ना थल्ला हैं। बता दें कि ड्वेन ब्रावो चैंपियन थल्ला नाम के एक गीत के जरिए अपना प्रचार करते हैं।
The post चेन्नई के दर्शको के सामने न खेल पाने से भावुक हुए ड्वेन ब्रावो, प्रसंशको ने दिया है ब्रावो को ये नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.