खेल डेस्क। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल 2018 के सीजन से बाहर हो गयी है और विराट कोहली को अब पूरी उम्मीद है की उनकी टीम अगले साल आईपीएल में जोरदार वापसी करेगी। विराट कोहली के साथी खिलाडी एबी डीविल्लियर्स ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यांस ले लिया है और वह अब पूरी तरह से विराट कोहली की टीम को अपनी सेवा दे पाएंगे।
एबी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट में 8765 रन, 228 ODI में 9577 रन बनाए है और एबी ने महान बल्लेबाजों की श्रेणी में अपनी जगह बनायीं है। रॉयल चैलेंजर्स की टीम में विराट और एबी दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और पूरी टीम इन दोनों खिलाड़ियों पर पूरी निर्भर रहती है।
एबी डीविल्लियर्स ने कहा है कि "मेरे पास विदेशों में खेलने की कोई योजना नहीं है, वास्तव में, मुझे आशा है कि मैं घरेलू क्रिकेट में चैलेंजर्स के लिए उपलब्ध रहना जारी रखूंगा। मैं फफ डु प्लेसिस और प्रोटियाज का सबसे बड़ा समर्थक बने रहूंगा।" डीविलियर्स ने ipl 2018 में 12 मैचों में छह अर्धशतक की मदद से 480 रन बनाए।