Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुभानिया क्रिकेट क्लब की जीत में चमके विवेक

नई दिल्ली, 25 मई; सुभानिया क्रिकेट क्लब ने गुरुवार को 45वें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रोहतक रोड जिमखाना क्लब को चार विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बना ली है। सुभानिया की जीत के हीरो पांच विकेट लेने वाले विवेक यादव रहे।

सेंट स्टीफंस क्रिकेट मैदान पर जारी इस टूर्नामेंट में सुभानिया ने टॉस जीत विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहतक जिमखाना पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन ही बना सकी। जबाव में सुभानिया ने 33.2 ओवरों में 200 रनों बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विवेक की शानदार गेंदबाजी के बीच रोहतक की ओर से अंकुश बैंस ने 86 शानदार रनों की जुझारू पारी खेली जबकि आर्यन राणा ने 42 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभानिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने जल्द ही अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को खो दिया। प्रशांत वशिष्ट की 72 रन की पारी से उसने दवाब से निकलते हुए जीत हासिल की। उनके अलावा सोहराब धारीवाल और चंद्रपाल सैनी ने 41-41 रनों के योगदान दिया।

विवेक यादव को कीमती, विलोफोरयु, स्पोर्ट्स पैंथर मैन ऑफ द मैच का

The post सुभानिया क्रिकेट क्लब की जीत में चमके विवेक appeared first on SportzWiki Hindi.