Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरे की तरफ से विराट कोहली के खेलने पर मोईन अली ने दिया बड़ा बयान

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली अगले महीने जून में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे और वह काउंटी टीम में सरे की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी रॉयल चैलेंजर्स में विराट के साथी खिलाडी मोईन अली ने सरे के क्रिकेटरों को चेतावनी जारी कर दी है।

मोईन अली ने कहा कि "मैं सरे के कुछ खिलाड़ियों को जानता हूं और लेकिन मै अगर ड्रेसिंग रूम में कभी भी सोचता हु कि वे एक बड़े खिलाडी हैं, तो उन्हें थोड़ी देर के लिए बैठना होगा क्योंकि एक बड़ा बड़ा खिलाडी आ रहा है। सरे की टीम बहुत बड़े स्थानीय नाम तो नहीं है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के मोर्न मोर्केल, टॉम करण, डीन एल्गार और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और आरोन फिंच जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय सितारे मौजूद हैं।

क्रिस वोक्स ने विराट की तारीफ़ करते हुए कहा कि "आप विराट को मैदान में देखते हो तो कई लोग यह सोच सकते हैं कि वह घमंडी है लेकिन यह बिल्कुल विपरीत है। विराट बहुत विनम्र है और वह लगभग अजीब है कि वह कितना अच्छा है। वह भारत में सबसे बड़ा नाम है।