नई दिल्ली। आईपीएल-11 में लीग मैच ख़त्म हो चुके हैं। 22 मई से प्लेऑफ की जंग शुरू होनी है। इस जंग में चार टीमों ने अपनी जगह बना ली है। इन टीमों में सनराइज़र्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल है। आज हम उन टीमों के बारे में बात करने जा रहे है, जो सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंची है।
इन टीमों में नंबर वन पर आती है चेन्नेई सुपरकिंग आती है। इस टीम ने जब-जब इस लीग में हिस्सा लिया है तब तब फाइनल में पहुंची है। चेन्नई 6 बार फाइनल में पहुंची और 2 बार खिताब अपने नाम किया। इसके बाद दूसरी टीम है कोलकाता नाइट राइडर्स जो कि दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं टीम दो बार फाइनल और 6 बार प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही।
तीसरे नंबर पर आती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। यह टीम भले ही 11 साल में एक भी बार आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर सकी लेकिन वो तीन बार फाइनल में जगह बनाने में ज़रूर कामयाब रही। विराट की बैंगलोर फाइनल ना जीती हो लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में माहिर है। अब तक आरसीबी 5 बार प्लेऑफ में जा चुकी है।
इसके बाद मुंबई इंडियंस का नाम आता है। मुंबई के नाम सबसे ज़्यादा बार आईपीएल जीतने का रिकॉर्ड है। तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इतिहास में 7 बार प्लेऑफ और 4 बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।
The post आईपीएल के इतिहास इन टीमों ने सबसे ज्यादा बार फाइनल में बनाई है जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
