पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों यूरोप के दौरे पर है। जहां पाकिस्तान ने पहले आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जिसमें पाकिस्तान की टीम ने आयरलैंड को डबलिन में खेले गए मैच में 5 विकेट से हराकर मैच को अपने नाम किया। भले ही पाकिस्तान ने ये मैच अपने नाम किया लेकिन वहीं पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा और जबरदस्त झटका लगा।

मोहम्मद आमिर की चोट ने पाकिस्तान की बढ़ायी चिंता
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 24 मई से इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को अपने सबसे अहम तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को खोना पड़ा। मोहम्मद आमिर को आयरलैंड के खिलाफ घुटने में चोट लग गई जिस कारण से उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

अभ्यास मैच में नहीं खेल सके आमिर
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान को एक अभ्यास मैच खेलने ता मौका मिला जो इस समय लीसेस्टरशायर के खिलाफ जारी है लेकिन इस मैच में मोहम्मद आमिर को अपनी फिटनेस टेस्ट का मौका नहीं मिल सका। इससे साफ जाहिर के कि फिलहाल मोहम्मद आमिर की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है।

मोहम्मद आमिर के नहीं खेलने से पाकिस्तान को लगेगा भारी झटका
पाकिस्तान के नजरिए से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले फिटनेस परिक्षण में पास होना बहुत ही जरूरी है। पाकिस्तान को पहले से ही स्पिन गेंदबाज यासिर शाह की इस टेस्ट सीरीज में सेवाएं नहीं मिल पाएगी जो चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं और अब मोहम्मद आमिर के चोटिल होकर बाहर होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद आमिर का रहा है धमाकेदार प्रदर्शन
मोहम्मद आमिर साल 2010 में इंग्लैंड के दौरे पर ही ओवल टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पकड़े गए थे। स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होने के बाद मोहम्मद आमिर के साथ ही सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिम को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था लेकिन पिछले ही सालों मोहम्मद आमिर ने 5 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और तब से पाकिस्तान की गेंदबाजी की धूरी बने हुए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान टीम को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते ये खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.