Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हारा हुआ मैच जीतने के बाद ये क्या कह दिया ऋषभ पंत ने

खेल डेस्क। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घर में राजस्थान रॉयल्स को 4 रनो से हराकर एक रोमांचक मैच जीत लिया आखिरी गेंद पर 4 रन की कमी को राजस्थान रॉयल्स पूरी नहीं कर सकी। राजस्थान रॉयल्स को वर्षा से बाधित मुकाबले में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चारो और अपने शॉट्स खेले उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 69 रनो की शानदार पारी खेली इस विस्फोटक पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से घोषित किया गया।

इसी बीच ऋषभ ने बयान में कहा कि "अभी तक मैचों में मेरे लिए बहुत अच्छा चल रहा है। मैच जीतना मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण है।मैं गेंदबाजों का मुकाबला करने के लिए कुछ अलग चाल का उपयोग कर रहा हूं। हम सकारात्मक रूप से मैच खेल रहे है क्योंकि हम जानते हैं कि हम एक ओर मैच हार जाते हैं तो टूर्नामेंट से बाहर हैं।

अय्यर ने मैच समाप्ति के बाद कहा कि "यह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जीत थी। यह विकेट बहुत अच्छा है और 200 भी इस विकेट पर बहुत कम है। गेंदबाजों ने अपना काम बेहतर तरीके से किया और हम मैच में मजबूत वापस आये लेकिन हमें आगे के मैचों में देखना होगा कि हमारे लिए सभी मैचों को जीतना महत्वपूर्ण है।