Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी अम्पायर भी हुआ विराट कोहली का फैन बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

आजकल दुनिया में शायद ही ऐसा कोई क्रिकेट प्रेमी होगा जो विराट कोहली की स्किल्स की तारीफ ना करता हो। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी अभी विराट कोहली की तारीफ करने से कतराते हैं। फिर भी इस बार पाकिस्तान के खिलाड़ी ने तो नहीं बल्कि एक अंपायर ने विराट कोहली की तारीफ की है।

पाकिस्तानी अंपायर ने विराट को कहा सर्वश्रेष्ठ

आईसीसी एलिट अंपायर पैनल के सदस्य और पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार ने कहा कि,

“विराट कोहली के लिए अब कोई रिकॉर्ड बनाना या पुराना रिकॉर्ड तोड़ना कोई आश्चर्य की बात नहीं लगती है। वो मैच दर मैच रिकॉर्ड बनाते जाते हैं और फिर उन्हें देश-विदेश से प्रशंसा मिलती जाती है। 

पाकिस्तान के इस अंपायर ने एक ट्वीट करके कहा कि,

“विराट कोहली क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। बहुत सारे लोग विराट कोहली की कॉपी करने की कोशिश करते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी इस वक्त उनके आस-पास भी आ सकता है.”  

आईसीसी ने दिया विराट को सम्मान

Related image

विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों से निरंतर काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार अपनी शानदार फॉर्म से क्रिकेट के सभी फॉर्म में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से दुनिया उन्हें आज के दौर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर कहती हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को पिछले दो साल क्रिकेट में लाजबाव प्रदर्शन करने के लिए आईसीसी 2017 प्लेयर ऑफ द ईयर, आईसीसी 2017 वऩडे प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

Image result for virat kohli break sachin records

विराट कोहली अब महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के भी करीब जा रहे हैं। सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए है जबकि विराट कोहली अपने अभी तक अपने 208 मैचों में ही 35 वनडे शतक लगा चुके हैं। इस उम्र में इस स्पीड के साथ कोहली के पास सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहद सुनहरा मौका है। उसी के साथ विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड का भी पीछा करके उसे तोड़ सकते हैं।

सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले कप्तान

Image result for virat kohli double centuries list

दुनिया के सबसे व्यस्त और एक्टिव दिल्ली के इस क्रिकेटर ने अभी तक अपने नाम पर 56 अंतरराष्ट्रीय शतक कर चुके हैं। टेस्ट मैचों की बात करें तो उसमें भी विराट कोहली  21 शतक लगा चुके हैं। वहीं विराट के नाम पर एक कप्तान होते हुए सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। वो बतौर कप्तान 6 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। विराट ने यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के 5 दोहरा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया था।

The post पाकिस्तानी अम्पायर भी हुआ विराट कोहली का फैन बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.