दुनिया में एक कहावत है ना ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। यानि एक बार जब किस्तम अपना कमाल दिखाना शुरू करता है तो वो किस्मत उस शख्स को एक खास मुकाम हासिल करवाने तक साथ देता है। जी हां इन दिनों तो ऐसा ही कुछ हो रहा है नेपाल क्रिकेट टीम के युवा स्पिन गेंदबाज संदीप लामिचाने के साथ….

आईसीसी ने नेपाल के संदीप लामिचाने को किया विश्व इलेवन की टीम में शामिल
नेपाल क्रिकेट टीम के स्टार युवा प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज संदीप लामिचाने के लिए बहुत बड़ी खबर आयी है, जिससे उनकी किस्मत ही बदल गई है। संदीप लामिचाने को 31 मार्च को विश्व इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैत्री मैच के लिए आईसीसी विश्व इलेवन की टीम में शामिल किया गया है।

शाकीब अल हसन के हटने पर संदीप को मिली जगह
आईसीसी ने इस मैच के लिए विश्व इलेवन की टीम को तो पहले ही चुन लिया था, लेकिन अंतिम पलों में बांग्लादेश के कप्तान शाकीब अल हसन ने अपना नाम इस टीम से वापस ले लिया है। वैसे इस बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर शाकीब अल हसन के अपना नाम लेने के पीछे के क्या कारण हैं, लेकिन आईसीसी ने जल्द ही शाकीब अल हसन के नाम वापस लेने के साथ ही उनके स्थान पर नेपाल के युवा स्पिन गेंदबाज संदीप लामिचाने को चुन लिया है।

लामिचानेको विश्व इलेवन की टीम में चुना जाना नेपाल के लिए बहुत बड़ा पल
संदीप लामिचाने का विश्व इलेवन की टीम में चुना जाना नेपाल क्रिकेट टीम के साथ ही उनके पूरे देश के लिए बहुत ही बड़े गर्व का पल है। नेपाल क्रिकेट टीम के लिए हाल ही युवा खिलाड़ी संदीप लामिचाने ने अपने प्रदर्शन से बहुत ही प्रभाव छोड़ा और उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने अपना हिस्सा बनाया। इस तरह से संदीप नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं जो आईपीएल खेल रहे हैं।

संदीप ने बताया इसे नेपाल का सम्मान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के मार्गदर्शन में अपने क्रिकेट को निखार रहे संदीप लामिचाने को आईसीसी विश्व इलेवन की टीम में जगह मिलना बहुत बड़ी बात है और इसके बाद संदीप लामिचाने भी खुश नजर आ रहे हैं।
संदीप लामिचाने ने इसको लेकर कहा कि
“ये पूरे देश के लिए सम्मान की बात है और इसका सूचक भी है कि नेपाल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।”

इस प्रकार है विश्व इलेवन की टीम
ओएन मोर्गन(कप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, तमीम इकबाल, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, मिचेल मैक्लेनाघन, ल्यूक रोंकी, राशिद खान, तिसारा परेरा और संदीप लामिचाने
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आईसीसी विश्व एकादश से दिग्गज खिलाड़ी ने लिया अपना नाम वापस, आईसीसी ने संदीप लामिचाने को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.