Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुरुषों के क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं शिवानी मिश्रा

क्रिकेट अक्सर पुरुषों का खेल माना गया है. ऐसे में जब भी पुरुषों का क्रिकेट मैच खेला जाता है तो पूरी स्टेडियम खचाखच भरा रहता है। वहीं महिलाओं के क्रिकेट मैच में बेहद मामूली क्रिकेट प्रंशसक मैच देखने जाते हैं. हालांकि इन सबके बीच मौजूदा समय में ऐसी चीजें बदल रही है,जिसमें अब महिलाओ के क्रिकेट को देखने के लिए क्रिकेट प्रंशसकों का जुड़ाव काफी बड़ा है।

पुरुष क्रिकेट मैच में अंपायर की भूमिका निभायी शिवानी ने

एक तरफ जहां महिलाएं खेल में अपने असाधारण प्रदर्शऩ के दम पर पूरी दुनिया में बुलंदियों की ऊंचाई छू रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी महिलाएं है,जो पुरुषों को धता बताते हुए उस क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं,जहां पर पहले केवल पुरूष वर्ग ही नजर आते थे।

हम बात कर रहे हैं क्रिकेट खेल में अंपायरिंग की,जिसमें अक्सर पुरुष वर्ग ही अंपायर करते हुए नजर आते है. लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही है।

हाल ही में आयोजित हुए आईसीसी वर्ल्ड टी20 पुरुष क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शिवानी मिश्रा ने अम्पायर की भूमिका निभायी। उन्होंने पुरुषों की इस प्रतियोगिता में 4 मैचों में अंपारिंग की। इसमें वे एक मैच में फील्ड पर अंपायर की भूमिका में रही तो बाकी के तीन मैचों में वे थर्ड अंपायर के पैनल में रही।

शिवानी से पहले ये विदेशी भी निभा चुकी अंपायरिंग की भूमिका

गौरतलब है कि शिवानी एशिया की पहली ऐसी महिला हैं,जो पुरूषों के क्रिकेट मैच में अंपायरिग की. उनसे पहले न्यूजीलैण्ड की कैथी क्राॅस, आॅस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसा और वेस्टइंडीज की जैक्लीन विलियिम्स यह कारनामा कर चुकी है, हालांकि ये सब विदेशी हैं।

क्रिकेट से है काफी लगाव

न्यूज वेबसाइट कतर ट्रिब्यून की मानें तो कतर से पढ़ी शिवानी को खेल से काफी ज्यादा लगाव है। इसके अलावा वे भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर की सबसे बड़ी फैन रही है. ऐसे में अब वे अपना करियर क्रिकेट में बतौर अंपायर बनाने की ओर अग्रसर हैं।

The post पुरुषों के क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं शिवानी मिश्रा appeared first on SportzWiki Hindi.