Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने किया बड़ा खुलासा, अपने संन्यास का किया ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को कहा कि, 

“2019 का वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा लेकिन टी-20 क्रिकेट में खेलते रहेंगे.”

शोएब मलिक लेंगे संन्यास

Image result for shoaib malik

टी-20 क्रिकेट के बारे में 36 वर्षीय शोएब ने कहा कि, वो 2020 तक टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे और 2018 में होने वाला आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

कई सालों तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले शोएब मलिक ने कहा कि,

“अपने भविष्य के लिए मेरा यहीं दो लक्ष्य है। अब देखते हैं कि यह कितने हद तक काम करता है.” अगर मैं निरंतर अच्छा प्रदर्शन करता रहा तो मैं इन दो वर्ल्ड कप तक खेलना चाहूंगा.”

शोएब का अगला कार्यक्रम

Image result for shoaib malik

शोएब मलिक का अब अगला कार्यक्रम कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स की तरफ क्रिकेट खेलेंगे। कैरेबियन प्रीमियर लीग हर साल अगस्त से सितंबर तक चलता है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में रन बनाने से खिलाड़ियों में उप-महाद्वीप के पिचों का अनुभव होता है। साथ ही टी-20 स्कील्स में भी सुधार होता है।

Image result for shoaib malik

मलिक ने हाल ही में पकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में मुल्तान सुल्तान्स की कप्तानी की थी। उन्होंने आठ पारियों में 224 रन बनाए थे, साथ ही तीन विकेट अपने नाम किए थे। वह अब कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

शोएब मलिक का वनडे करियर

Image result for shoaib malik

पाकिस्तान के इस स्टार क्रिकेटर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था। वहीं 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। मलिक ने 261 वनडे मैचों में 35.22 की औसत से 6975 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 81 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं वनडे करियर की गेंदबाजी में उन्होंने 202 पारियों में 38.65 की औसत से 154 विकेट लिए हैं।

टेस्ट में मलिक का करियर

Image result for shoaib malik test

वहीं मलिक ने अपने करियर में अभी तक 35 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 35.14 की औसत से 1898 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 245 रन का रहा है। वहीं टेस्ट मैच में गेंदबाजी की बात करें तो 32 विकेट भी मलिक ने हासिल किए हैं।

दो दशक के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

Related image

टी-20 करियर में मलिक ने अपना पहला मैच 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। अपने 95 टी-20 मैचों में उन्होंने कुल 1875 रन बनाए हैं. वहीं 27 विकेट भी लिए हैं। क्रिकेट करियर में 19 साल बिताने के बाद अब शोएब मलिक दो दशक पूरे करने के बाद संन्यास के बारे में सोच रहे हैं।

The post सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने किया बड़ा खुलासा, अपने संन्यास का किया ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.