खेल डेस्क। शक्रवार को खेले गए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स ने केकेआर के खिलाफ 14 रनो से बाज़ी मारी। सनराइजर्स की तरफ से अफगान खिलाडी राशिद खान ने आल राउंड पारी के दौरान मैच में शानदार प्रदर्शन किया इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया।
एक समय सनराइजर्स एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचने के लिए लड़ाई कर रहा था फिर राशिद खान ने 10 गेंदों की पारी में 4 छक्के और 2 चौके लगाकर मैच की पूरी तस्वीर ही बदल दी और उनकी इस पारी कली बदौलत सनराइजर्स ने 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता की टीम 9 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। राशिद की इस पारी के अफगानी राष्ट्रपति अशरफ घनी फैन हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से राशिद की इस पारी की प्रशंसा की।
राष्ट्रपति अशरफ घनी ने ट्वीट करते हुए कहा है "अफगान हमारे हीरो, रशीद खान पर हम पूर्ण गर्व करते हैं। मैं अपने खिलाड़ियों को अपने कौशल दिखाने के लिए एक मंच देने के लिए भी आभारी है। रशीद हमें याद दिलाता है कि अफगान के बारे में सबसे अच्छा क्या है। वह क्रिकेट की दुनिया में एक संपत्ति बना हुआ है। नहीं हम उसे दूर नहीं दे रहे हैं"।
रशीद खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए कहा कि, "मैं इस पुरस्कार को उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने अपने गृह नगर में एक क्रिकेट गेम के दौरान एक विस्फोट में अपनी जान गंवा दी।"