Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता से हारने के बाद भी अभी इस समीकरण के अनुसार प्ले ऑफ में पहुंच सकती है राजस्थान

आईपीएल के अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं और आज 50वां मुकाबला होना है. तो वहीं टीमें प्ले ऑफ़ में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स का प्ले ऑफ़ में शामिल होना कोलकाता की जीत और पंजाब की हार पर निर्भर करता है. इस बात को सुनकर आपको थोड़ा हैरानी हो रही होगी लेकिन अभी तक के मैचों के आकड़े और रनरेट के मुताबिक़ ऐसा ही है. आइये आपको बताते हैं राजस्थान के प्ले ऑफ़ में जाने का रास्ता कैसे खुलेगा.

RR have to beat RCB with big margin to enter in play off

अब बस कुछ और दिन ही बचे हैं उसके बाद आईपीएल का फाइनल मुकाबला होगा. ऐसे में फ़ाइनल तक पहुंचने का सिलसिला प्ले ऑफ़ के रस्ते हुए ही जाता है और इसमें दो टीमें सफल हो चुकी हैं. तो अब राजस्थान रॉयल्स जो पिछले तीन मैच लगातार जीती लेकिन कल 15 मई को कोलकाता के साथ खेले गए मुकाबले में हार गई.

इस हार के बाद राजस्थान का प्ले ऑफ़ में जाने का रास्ता काफी मुश्किल होता नजर आ रहा है. तो वहीं अब रॉयल्स के प्ले ऑफ़ में जाने का रास्ता कोलकाता की जीत और पंजाब की हार के साथ ही खुलेगा.

RR have to beat RCB with big margin to enter in play off

जी हां अभी राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट -.403 है और अंक 12 हैं. ऐसे में अब राजस्थान को प्ले ऑफ़ में पहुंचने के लिए 19 मई को होने वाले मुकाबले में बंगलौर को बड़े मार्जिन के साथ हराना होगा. ऐसा नहीं करने पर राजस्थान रॉयल्स के प्ले ऑफ़ में जाने का रास्ता बंद हो जायेगा. इसके साथ ही एक और मुसीबत है और वो है कि, अगर कोलकाता अगला मुकाबला जीत जाती है तो भी राजस्थान प्ले ऑफ़ में नहीं पहुंच पाएगी.

RR have to beat RCB with big margin to enter in play off

इसके अलावा एक और स्थिति है कि, अगर पंजाब आज मुंबई को और हरा देगी तो भी रॉयल्स के लिए खतरा होगा. साथ ही 20 मई को चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबले में अगर पंजाब की जीत होती है तो इस हाल में भी राजस्थान को ही झटका लगेगा. कुल मिलाकर राजस्थान को प्ले ऑफ़ में जगह बनाने के लिए बंगलौर को एक बहुत बड़े अंतर से मात देनी होगी.

The post कोलकाता से हारने के बाद भी अभी इस समीकरण के अनुसार प्ले ऑफ में पहुंच सकती है राजस्थान appeared first on SportzWiki Hindi.