
जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क )। ख़बरों की माने तो घातक गेंदबाज रहे लसिथ मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चेतावनी है कि अगर टीम में वापस आना है। तो आईपीएल में वक्त बर्बाद करने की बजाय वापस आकर श्रीलंका में घरेलू क्रिकेट खेलें।
दरअसल लसिथ मलिंगा को आईपीएल की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था । इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपना गेंदबाजी सलाहकार बना लिया है ।
जिसके चलते वह इन दिनों भारत में मुंबई इंडियंस टीम के साथ हैं । बता दें की श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष सुमितपाला ने कहा है’ हमें लगता है कि अभी भी टी 20 क्रिकेट में उनका उपयोग किया जा सकता है ।
अगर वह आईपीएल खेले रहे होते तो हमें कोई परेशानी नहीं थी ।लेकिन वह बेंच पर बैठकर वक्त बर्बाद कर रहे हैं । मलिंगा को श्रीलंका की एक घरेलू टीम ने चयनित किया गया था।

The post आईपीएल से जुड़कर अपना करियर दांवा पर लगा रहे हैं लसिथ मलिंगा , जानिए क्या है पूरा मामला appeared first on समाचार नामा.

