Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया ओपन: पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर

सिडनी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

sameer varma

समीर ने गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकुमा यूडा को मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

इस जीत के साथ ही वर्ल्ड नम्बर-25 समीर ने अपने भाई सौरभ की हार का बदला भी ताकुमा से पूरा कर लिया। ताकुमा ने बुधवार को पहले दौर में सौरभ को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

समीर ने वर्ल्ड नम्बर-104 ताकुमा को 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-12 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है, जहां उनका सामना चीन के खिलाड़ी लु गुआंग्जु से होगा।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी सफलता मिली है। मनु और सुमित ने दक्षिण कोरिया की ह्युक ग्यून चोई और पार्क क्युंग हून की जोड़ी को 35 मिनट में 21-17, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अब समीर का सामना चीन के खिलाड़ी लु गुआंग्जु से होगा। इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी सफलता मिली है। मनु और सुमित ने दक्षिण कोरिया की ह्युक ग्यून चोई और पार्क क्युंग हून की जोड़ी को 35 मिनट में 21-17, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

The post आस्ट्रेलिया ओपन: पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.