आइपीएल के 42वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेटों से करारी मात डी. यह मुकाबला दिल्ली के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में खेला गया. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.
पंत ने की बेहतरीन बल्लेबाजी

दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ और जेसन राय शुरुआत के लिये बल्लेबाजी करने आये लेकिन रॉय मात्र 21 रनों की साझेदारी कर आउट हो गये, जिसके बाद दिल्ली के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कप्तान अय्यर के साथ मिलकर टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की. पर इसमें बेहतरीन सिर्फ ऋषभ की पारी रही अय्यर 8 रन बनकर ही आउट हो गए. पंत ने अकेले 63 गेंदों में 128 रन बनाकर टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुँचाया. इतना ही नहीं पंत नाबाद भी रहे.
शिखर और विलियम्सन ने पूरा किया टारगेट

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 188 रन के लक्ष्य को एक विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान केन विलियम्सन ने मिलकर टीम को शानदार जीत दिलायी. धवन ने 50 गेंदों में 92 रन और विलियम्सन ने 53 गेंदों में 83 बनाए. साथ ही दोनों नाबाद रहे.
शिखर धवन के बदले बोल

मैच के बाद शिखर धवन ने अपनी टीम की जीत पर खुशी व्यक्त की. शिखर ने कहा,
“दिल्ली की पारी के बाद जब हम ड्रेसिंग रूम में गए तब टॉम ने बोला जब दिल्ली इतने रन बन सकती है, तो हम भी बना सकते हैं. इसी भरोसे ने हमें अच्छी बल्लेबाजी करने में सहायता दी. अभी तक हम अपने बल्लेबाजी का जो बेस्ट लाना चाहते थे वो कल के मैच में आया. मैच पर पिच का फर्क पड़ता है. शुरू में बॉल टर्न हुई थी पर बाद में अच्छी आने लगी. जिससे जैसी बल्लेबाजी हम चाहते थे वैसी ही हो गयी.”
अपनी चोट के बारे में बोलते हुए शिखर ने कहा,
“चोट के बाद मेरे रन नहीं बने पर मुझे अपने बल्लेबाजी के तरीके पर भरोसा था कि मैं कर सकता हूँ अच्छा और उसी भरोसे से मैं हर एक मैच खेल रहा था. कुदरती रन नहीं बन रहे थे पर मेरा भरोसा बहुत मजबूत था. इस पिच के बारे में मुझे पता था कि इस पर रन बनते हैं और छोटा ग्राउंड है. शुरू से ही तेज़ी से रन बनाने थे. मैंने ठाना हुआ था कि आज आक्रामक खेल खेलना है.”
केन विलियमसन के बारे में धवन ने कहा कि,
“केन शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन कर रह है. रन बना रहा है. हम दोनों ने अपना-अपना कैरेक्टर निभाया. दोनों का तालमेल बहुत अच्छा था. पॉइंट टेबल में टॉप पर होने के कारण विश्वास काफी बढ़ गया है. बहुत अच्छा चल रहा है. हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग बहुत मजबूत है. ऋषभ पंत ने काफी अच्छा खेला. बहुत अच्छा लगता है जब हमारे युवा खिलाड़ी अच्छा खेलते है.”
The post लम्बे समय बाद रन बनाने के बाद खुश है शिखर धवन, लेकिन पन्त को लेकर भावुक हुए धवन ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.