Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता के खिलाफ एक बार फिर अम्पायर ने दिया मुंबई के पक्ष में गलत फैसला, बैंगलोर के खिलाफ भी हुआ था ऐसा

आईपीएल 2018 रोज़ कुछ नया ले कर आता है. इसका हर मैच कुछ अलग ही साबित होता है. देखा जाए तो इसके रोमांच के कारण ही यह टूर्नामेंट इतना ज्यादा लोकप्रिय बन गया है. इस टूर्नामेंट में अभी तक 40 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. साथ ही सभी टीम अपने लगभग 10 मैच खेल चुकी हैं. जिसके बाद अब आर या पार का मुकाबला बचा है.

मुंबई ने दर्ज की शानदार जीत

9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गया मैच भी काफी रोमंचाक साबित हुआ. यह मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला गया. जिसमें मुंबई ने 102 रन से जीत अपने नाम कर ली. मुंबई की यह जीत अभी तक की सबसे बड़ी जीत साबित हुई है.

अम्पायर ने लिया गलत निर्णय

इस मैच में जितनी मुंबई की टीम ने तारीफ बटोरी उतना ही बड़ा इल्जाम भी अपने नाम कर लिया. एक बार फर मुंबई के मैच में अम्पायर का गलत निर्णय देखने को मिला. अम्पायर के. एन अनंत पद्मनाभन की गलती से मुंबई इंडियन को एक फ्री हिट मिल गई जो नहीं मिलनी चाहिए थी.

यह मुंबई की पारी के 16वें ओवर में हुआ. अम्पायर ने टॉम कुरेन की पांचवी गेंद को नो बाल करार दिया जबकि टीवी रीप्ले में साफ़ था कि गेंदबाज का पैर क्रीज़ के अंदर था. जिसके साथ ही हार्दिक पंड्या को फ्री हिट गेंद मिली.

इसके बाद कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक और कुरेन ने अम्पायर से उनके गलत फैसले को लेकर बात की लेकिन अम्पायर ने फैसला बदलने से इन्कार कर दिया. इसकी वजह से मुंबई को एक अतिरिक्त रन तो मिला ही साथ ही खेलने के लिए एक फ्री हिट भी मिली.

बैंगलोर के खिलाफ मैच में भी हुआ था कुछ ऐसा 

यह पहले बार नहीं है जब मुंबई के मैच में ऐसा हुआ है. इससे पहले 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मैच में ऐसा हो चूका है. इस मैच में थर्ड अम्पायर को गलत रीप्ले दिखाया गया था. जसप्रीत बुमराह ने उमेश यादव को आउट किया था. अम्पायर को यह देखना था कि बुमराह का पैर क्रीज़ के अंदर है या नहीं. अम्पायर ने जो फुटेज देखा उसमें बुमराह का पैर अंदर था. पर बाद में यह बात सामने आई की अम्पायर को जो फुटेज दिखाया गया वह गलत था.

ऐसा रहा मैच का हाल 

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कोलकाता की टीम को 210 रन का टारगेट दिया था. जिसे कोलकाता पूरा नहीं कर पाई 19 ओवर पुरे होने से पहले ही ऑल आउट हो कर 102 रन के नुकसान पर मैच को गँवा दिया.

The post कोलकाता के खिलाफ एक बार फिर अम्पायर ने दिया मुंबई के पक्ष में गलत फैसला, बैंगलोर के खिलाफ भी हुआ था ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.