Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार से निराश शेन वार्न ने टीम के प्रदर्शन पर उठाये सवाल

खेल डेस्क। ईडन गार्डन्स पर खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 25 रनो से हरा दिया और इस हार से राजस्थान की टीम आईपीएल 2018 से बाहर हो गयी है राजस्थान टीम के कोच शेन वार्न इस हार से बेहद निराश हैं और हार के बाद सोशल मीडिया पर शेन वार्न ने अपनी निराशा व्यक्त की है।

वार्न ने कहा क़ि "यह कितना निराशाजनक अंत है, कई गेंदे बर्बाद हो गयी और बीच में खेल नहीं पाए। वह खेल जीतने के लिए थे और लड़कों को लाइन पर मिलनी चाहिए थी हालांकि उन्होंने पूरी टीम पर पर गर्व महसूस किया। लेकिन बस एक खेल था जो हमें जीतना चाहिए था!

राजस्थान की टीम एक समय 170 रनों का पीछा करते हुए शानदार नजर आ रहे थी, कप्तान अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन क्रीज पर थे इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम के लिए दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।लेकिन जब रहाणे 46 रन की पारी खेलकर आउट हो चले तो सेमसन ने भी जल्दी में अपना विकेट खो दिया और वह भी पवेलियन की और लौट गए और इसके बाद राजस्थान की उम्मीदे लगातार खत्म होती नजर आयी और राजस्थान की टीम ये मुकाबला 25 रनो से हार गयी।

रहाणे ने बताया कि "खेल खत्म करना महत्वपूर्ण था और हमारे पास अंत में साझेदारी नहीं थी। जब मैं और संजू बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम सकारात्मक खेल खेलना चाहते थे। मैंने उन्हें दूसरी बार कहा कि मैं गेंदबाजों के लिए जाऊंगा और आप बल्लेबाजी करते रहे लेकिन दुर्भाग्य से कुलदीप की गेंद पर मैं बाहर निकला। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर हमने अच्छा क्रिकेट खेला। हमारी गेंदबाजी इकाई इस सीजन में शानदार थी। हमें अपनी बल्लेबाजी सुधार करने की जरूरत है।