Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लगातार तीन जीत के बाद कोलकाता में नया आत्मविश्वास आया है : साइमन कैटिच

आईपीएल के मुकाबले में प्ले ऑफ की जंग शुरू हो गयी है. इसमें शानदार प्रदर्शन कर के सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम प्ले ऑफ में पहुँच चुकी हैं. प्ले ऑफ का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच्च खेला गया. जिसमें चेन्नई ने 2 विकेट से जीत हासिल की.

आईपीएल 2018 में प्लेऑफ के एलिमिनेटर के मुकाबले में आज कोलकाता नाईट राइडर्स अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. इस एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 की हारी हुई टीम हैदराबाद से भिड़ेगी.

प्रबल दावेदार है कोलकाता 

घरेलू मैच के कारण कोलकाता जीत की प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी. दो सप्ताह पहले ही इसी पिच पर दोनों टीमें आमने-सामने आईं थी और कोलकाता ने राजस्थान को छह विकेट से हराया था. कोलकाता के सहायक कोच साइमन कैटिच ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि लगातार तीन जीत के बाद टीम में नया आत्मविश्वास आया है और इससे टीम को बुधवार को होने वाले आईपीएल एलिमिनेटर में राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में सकारात्मक मदद मिलेगी.

प्लेऑफ में पहुँचने का अलग है अहसास 

एक समय लग रहा था कि कोलकाता की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो जाएगी लेकिन फिर टीम ने पंजाब, राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीन मैच जीतकर प्लेआफ में जगह बना ली.

कैटिच ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, “प्लेऑफ में पहुंचने का एक अलग ही अहसास होता है क्योंकि आपको पता होता है कि यहां कल नहीं आने वाला है. लगातार दो हार के बाद पिछले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत हमने खुद को सही स्थिति में पहुंचा दिया है.”

किसी बात की कोई गारंटी नहीं 

कैटिच ने कहा कि, “मुंबई के हाथों 102 रनों की शर्मनाक हार के बाद टीम के खिलाड़ियों ने जिस तरह की दृढ़ता अपने खेल में दिखाई वह उनके चरित्र और इरादे को बताने के लिए पर्याप्त है. इस प्रदर्शन के बल पर हम यह चाहते हैं कि हम कल रात अच्छी स्थिति में हों, लेकिन जैसा कि मैंने पहले ही कहा है कि इसकी कोई गारंटी नहीं है.”

कार्तिक ने बहुत कुछ सीखा है 

कोच ने कहा कि, “33 साल के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पिछले कुछ सप्ताह में काफी कुछ सीखा है. उनकी बल्लेबाजी शानदार रही है, वह अपने खेल के शीर्ष पर हैं. उनकी विकेटकीपिंग बहुत अच्छी है.”

कार्तिक ने इस सीजन में कोलकाता के लिए 438 रन बनाए हैं. उन्होंने 412 रन 13 पारियों में ही बनाए थे, वहीं केरोन पोलार्ड ने 17 पारियों में साल 2013 में 419 रन बनाए थे.

The post लगातार तीन जीत के बाद कोलकाता में नया आत्मविश्वास आया है : साइमन कैटिच appeared first on SportzWiki Hindi.