Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेम्परिंग मामले पर अब पैट कमिंग्स ने भी किया बड़ा खुलासा

क्रिकेट की दुनिया बहुत अलग है. इसमें हर खिलाड़ी कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करने में लगा रहता है. इसी के साथ ही कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं. जो अपने नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज कर लेते हैं.

जिससे उभरना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी टेस्ट सीरीज में हुआ. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के टीम खिलाड़ीयों स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में बैन लगा दिया गया है.

विवाद ने पूरे विश्व क्रिकेट में मचाई थी खलबली 

इस घटना का असर सिर्फ इन तीन खिलाड़ियों पर ही नहीं बल्की और भी लोगों पर पड़ा था. बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की तबीयत बिगड़ गई थी और वह पूरे समय असहज महससू कर रहे थे. कमिंस ने अपने स्पेल के सिर्फ पांच ओवर ही खत्म किए थे और मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते दिखाया गया था. इसके बाद इस विवाद ने पूरे विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी थी.

कमिंस की बिगड़ी तबियत 

वेबसाइस क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू, ने गुरुवार को कमिंस के हवाले से लिखा है,

“मुझे याद है, कि उस समय बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था और इसके बाद मेरी तबीतय बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा. मैं असहज महसूस कर रहा था. मैं सोच रहा था, कि क्या हो रहा है. एक समय मैंने सोचा कि यह जो अभी हुआ है. वो पहले भी कई बार हो चुका है. हालांकि यह कभी आस्ट्रेलिया के साथ नहीं हुआ.”

सभी कर रहे थे इस मामले पर टिप्पणी 

कमिंस ने कहा कि,

“टीम ने उस समय सोचा था, कि इस विवाद से बाद में निपटा जाएगा अभी दिन के खेल पर ध्यान दिया जाए. केपटाउन टेस्ट के पहले दो दिन हमारे लिए अच्छे रहे थे. बराबरी का खेल हो रहा था. इसके बाद तीसरे दिन से यह अलग मैच हो गया था. मैं जानता था कि यह बड़ी बात है, लेकिन यह बात इतनी दूर तक पहुंच जाएगी यह इसका अंदाजा नहीं था.”

उन्होंने कहा,

“अगले दिन जब मैं उठा और मैंने अपना फोन देखा तो मैं हैरान था. जो प्रतिक्रियां थीं वो मैंने पहले कभी नहीं देखी थीं. देश के प्रधानमंत्री इस पर टिप्पणी कर रहे थे. पूर्व खिलाड़ी, राजनेता, फिल्मी सितारे, हर कोई इस पर बोल रहा था.”

 

The post बॉल टेम्परिंग मामले पर अब पैट कमिंग्स ने भी किया बड़ा खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.