Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने किसे कहा कप्तानी के लायक ही नहीं है यह खिलाड़ी

क्रिकेट का क्रेज़ आज के समय में कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. साथ ही इसकी फैन फालोइंग भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रही है. एक सीरीज खत्म होने के बाद ही अगली सीरीज शुरू हो जाती है. जिसके कारण आज कल लोगों को क्रिकेट के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ता है.

इसी के साथ ही खिलाड़ियों को भी आगे आ कर अपना प्रदर्शन करने के मौका मिलता है. पर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो अच्छे-खासे करियर के बाद भी ऐसे गलतियाँ कर जाते हैं, जिससे उनका बना बनाया करियर खराब हो जाता है. ऐसे ही टीम खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया टीम के जिन्हें उनकी एक गलती के कारण 1 साल के लिए क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया है.

तीन खिलाड़ियों पर लगा बैन 

इन तीन खिलाड़ियों में ऑस्ट्रलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरोन बैनक्राफ्ट शामिल हैं. इन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था. दोषी साबित हो जाने के बाद स्मिथ और वार्नर पर 1 साल और बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया है.

स्मिथ के बाद पेन बने कप्तान

गेंद से छेड़छाड़ करने के ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आनन-फानन में टिम पेन को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया था. यह बात ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न को बिल्कुल पसंद नहीं अ रही है.

ज्यादा दिन तक टिम नहीं रहेंगे कप्तान 

इस पर वॉर्न ने एक कार्यक्रम दौरान कहा कि, “टिम पेन ज्यादातर दिनों तक कप्तान के रूप में रहने वाले नहीं हैं.”

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, “उन्हें संदेह है कि पेन यह जिम्मेदारी संभाल नहीं सकेंगे, क्योंकि उनका मानना है कि विकेटकीपर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं होते.”

विकेटकीपर उप कप्तान के रूप में सही होते हैं

वॉर्न ने कहा, “मैं पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के सामने यह कह सकता हूं, कि ज्यादातर विकेटकीपर अच्छे कप्तान नहीं बन सकते. मेरा मानना है कि विकेटकीपर उपकप्तान के तौर पर बहुत सही होते हैं, लेकिन कप्तानी के लिए नहीं.”

वॉर्न ने कहा कि, “हालांकि पेन अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह लम्बे समय तक टिक पाएंगे.”  उन्होंने जस्टिन लेंगर को कोच बनाने के फैसले का स्वागत भी किया.

The post शेन वार्न ने किसे कहा कप्तानी के लायक ही नहीं है यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.