इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने शुक्रवार को कहा कि सरे के लिए खेलने के लिए विराट कोहली का फैसला इंग्लिश काउंटी क्रिकेट का सम्मान बढ़ाएगा, हालांकि भारतीय कप्तान के अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट न खेलने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे की तैयारी में काउंटी क्रिकेट के लिए खेलने वाले है इस कारण वो इस मैच में नहीं खेलेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान और साथी खिलाड़ी विराट का, वोक्स, ने इंग्लिश चैंपियनशिप में खेलने के फैसले का स्वागत किया। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बैंगलोर में खेले गए मैच से पहले क्रिस वोक्स ने कहा, “यह बहुत अच्छा है कि वह सरे के लिए इंग्लैंड में खेलेंगे। इससे प्रतिस्पर्धा और भी मजबूत हो जाएगी।”
इंग्लैंड में वारविकशायर के लिए खेलने वाले वोक्स ने कहा, “विराट जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिए खिलाड़ियों को काउंटी गेम के लिए अच्छा लगेगा।” 29 वर्षीय गेंदबाज आईपीएल, भारत के नकद समृद्ध ट्वेन्टी-20 लीग के दौरान कोहली की टीम में खेल रहे है इस कारण उनकी रणनीतियों से भलीभांति परिचित है।

अपना दूसरा आईपीएल सत्र खेलने वाले वोक्स ने कहा, “उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना एक अच्छा अनुभव रहा है। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और भारत के लिए क्रिकेट खेलने से उत्साही हैं। जाहिर है कि हम इस गर्मी में इंग्लैंड में उनके खिलाफ कुछ अच्छी चुनौतियों की उम्मीद करते हैं।” भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट, तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी-20 खेलेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक बार फिर आईपीएल में खराब प्रदर्शन किया है और अभी 10 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर बनी हुई है और अब लगभग प्लेऑफ से भी बाहर हो गयी है। तो अगर क्रिस वोक्स की बात करें तो उन्हें इस बार 7 करोड़ 40 लाख में खरीदा गया था और अब तक अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 8 विकेट लिए है।
The post भारत में कोहली के काउंटी खेलने की हो रही आलोचना पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.