खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 का 41वां मुकाबला बुधवार को तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक के पास इस सीजन में मुंबई के खिलाफ मिली हार का बदला चुकाने का मौका होगा। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को जीतकर अपनी पॉइंट टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियन ने केकेआर के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में 13 रनों से जीत दर्ज की थी। केकेआर के खिलाफ मुंबई को मिली इस जीत के बाद खिलाड़ी उत्साह में होंगे और एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा केकेआर पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ में खेलने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगी।
दोनों टीमों ने इस सीजन में अब तक 10-10 मैच खेले हैं। जिसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच मैचों में जीत हांसिल की है तो उसे पांच मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने चार मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं टीम को 6 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। अब ये लीग उस चरण पर पहुंच चुकी है कि जहां सभी टीमों के सामने प्लेऑफ में जगह बनाने की जिद्दोजहद लगी हुई है। प्लेऑफ के नजरिए ये आज का मैच कोलकाता और मुंबई के लिए अहम है। दोनों टीमों को अब लीग चरण में चार-चार मैच खेलने हैं।
लेकिन आज के मैच में जो भी टीम हारेगी उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह कठिन हो जाएगी। पॉइंट टेबल पर अभी केकेआर के 10 अंकों के साथ नंबर चार पर बनी हुई है तो वहीं मुंबई आठ अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। केकेआर के लिए ये अच्छी बात है तो मुंबई के लिए बुरी कि टीम का मुख्य स्तंभ माने जाने वाले रोहित शर्मा का सुनिल नारायण के सामने प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस कैरेबियाई गेंदबाज रोहित शर्मा को आईपीएल के हर सीजन में परेशान किया है। वहीं केकेआर के लिए रोबिन उथप्पा ने पिदले मैच में अद्र्धशतकीय पारी खेलकर एक अच्छा संकेत दिया था। इस बार भी टीम उनसे ऐसे ही लेकिन और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक से भी अच्छी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अपने पिछले मैच में टीम के लिए ऑपनिंग करने आए सूयकुमार यादव और ऐविन लुइस ने मुंबई की टीम को शानदार शुरूआत दी थी जिसके बाद रोहित शर्मा के उपर से थोड़ा प्रेशर कम हुआ होगा। टीम चाहेगी की आज भी दोनों सलामी बल्लेबाज टीम को ऐसी ही शानदार शुरूआत दे कर केकेआर पर शुरूआत से ही प्रेशर बना के रखे। हालांकि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाएं थे।
आईपीएल के बीच आखिर बांसवाड़ा क्यों पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी!
मुंबई के फैंस आज के मैच के लिए उम्मीद जता रहे होंगे की रोहित के बल्ले से एक शानदार पारी का नजारा देखने को मिले। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल दिखाया था और पिछले मैच में टीम के पहले नाबाद 35 रनों की पारी के बाद गेंद से 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए थे। टीम उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। अब आज के मैच में देखना ये होगा कि कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती है।