Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्ले ऑफ़ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस अगले साल इन पांच खिलाड़ियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता

तीन बार आईपीएल चैंपियन का ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस बार प्ले ऑफ़ में भी जगह नही बना सकी. कई बार देखा गया है कि मुंबई इंडियंस शुरुआती मैच हारने के बाद लय में आ जाती. लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ. हालांकि इस बार भी मुंबई ने वापसी तो की लेकिन उस तरह से नही कि वह प्ले में जगह बना सकती. जिसका कारण कुछ खिलाड़ियों का लगातार ख़राब प्रदर्शन रहा है. ऐसे में इन पांच खिलाड़ियों को मुंबई अगली साल अपनी टीम में नही रखना चाहेगी.

5. मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के गेंदबाज इस बार अपनी गेंदबाजी से खतरनाक साबित नही हुए हैं. इस आईपीएल सीजन में मुस्तफिजुर की गेंदबाजी में वह धार नज़र नही आयी जिसके लिए वह जाने जाते हैं. मुस्तफिजुर ने सात मैच खेले जिसमें वह सिर्फ सात विकेट ही ले पाए. एक मैच में 24 रन देकर तीन विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं. ऐसे में मुंबई अगले सीजन में मुस्तफिजुर को अपने साथ नही रखना चाहेगी.

4. जे पी डुमनी

जे पी डुमनी इस आईपीएल सीजन में कुछ खास नही कर पाए हैं. डुमनी ने मुंबई की ओर से 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने 90 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए हैं. इसलिए मुंबई अगले सीजन में डुमनी को अपनी टीम में नही रखना चाहेगी.

3. मिचेल मैक्लेनघन

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन ज्यादा विकेट निकालने में कामयाब नही हो पाए. 11 मैचों में उन्होंने सिर्फ 14 विकेट निकाले. जिसमें 22 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

2. ईशान किशन

 

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस बार फीकी नज़र आयी है. जिसका कारण बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन ना करना रहा है. ईशान किशन ने कुछ मैचों में तो अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन ज्यादातर मैचों में वह जल्दी आउट हो गए.

ईशान ने 14 मैचों में 275 रन ही बनाए है. वह मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं इसलिए टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन वह ज्यादा रन बनाने में कामयाब नही हो पाए.

1. कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड इस आईपीएल में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. उनकी ख़राब फॉर्म मुंबई के लिए सबसे बड़ा सर दर्द साबित हुई है. पोलार्ड ने नौ मैच खेले जिसमें वह सिर्फ 133 रन ही बना पाए. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 133 रही है. इस लिए मुंबई इंडियंस अगली साल पोलार्ड को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

 

The post प्ले ऑफ़ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस अगले साल इन पांच खिलाड़ियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.