Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने अपनी प्रेरणा कहे जाने वाले अनिल कुंबले और शाहिद अफरीदी को लेकर दिया दिल छू लेने वाला बयान

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान के इस समय तो हर जगह पर चर्चे ही चर्चे हैं। राशिद खान स्पिन गेंदबाज के तौर पर तेजी के साथ विश्व क्रिकेट में अपना ग्राफ लगातार ऊपर करते जा रहे हैं। राशिद खान भले ही अफगानिस्तान की टीम से आते हो, लेकिन वो अब तो बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाड़ियों से भी ऊपर उठ रहे हैं।

राशिद खान का चमक रहा है सितारा

राशिद खान के प्रभावशाली प्रदर्शन पर गौर किया जाए, तो यहां पर वो अब तक ओवर ऑल 101 टी-20 मैच खेलने के बाद उन्होंने 148 विकेट हासिल किए हैं। इसमें सबसे खास बात तो ये है, कि बल्लेबाजों के फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट में राशिद ने 6 से भी कम की इकॉनोमी से रन खर्च किए हैं। इसके साथ ही वो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 13 विकेट हासिल कर चुके हैं।

राशिद खान कुंबले और अफरीदी को मानते हैं प्रेरणा

अब बात करते हैं राशिद खान की इस जबरदस्त खूबी में बड़ी चीज क्या है। राशिद खान की फेवरेट गुगली है। राशिद अपनी गुगली से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को तंग कर रहे हैं। राशिद खान ये गुगली गेंद पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और भारत के दिग्गज अनिल कुंबले के वीडियो को देखकर सीख रहे हैं। राशिद खान इन दोनों गेंदबाजों को अपने लिए प्रेरणा मानते हैं।

अभी भी देखता हूं अफरीदी-कुंबले के वीडियो

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने क्रिकइंफो की बात करते हुए कहा कि “मैं अफरीदी और कुंबले को बहुत ज्यादा देखता हूं क्योंकि दोनों ही हवा में बहुत ही तेज और सटिक गेंदबाजी करते हैं।मैं अभी भी उनके वीडियो देखता हूं।”

मैं अफरीदी का हूं बहुत बड़ा फैन

“मैं अफरीदी का बहुत बड़ा फैन हूं। वो जनजातीय क्षेत्र से थे जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर फैला हुआ है। मैंने उनको देखा, उनका अध्ययन किया। मैं उनके उत्साह से प्यार करता हूं जिस तरह से वो बल्लेबाजों पर आक्रमण करते हैं। मुझे पता है कि अगर मैं सफल होना चाहता हूं तो मेरा रवैया क्या होना चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post राशिद खान ने अपनी प्रेरणा कहे जाने वाले अनिल कुंबले और शाहिद अफरीदी को लेकर दिया दिल छू लेने वाला बयान appeared first on SportzWiki Hindi.