Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर इस दिग्गज ने केन विल्लियम्सन को बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

खेल डेस्क। केन विलियमसन ने अपनी कप्तानी सनराइजर्स को अभी तक टॉप पर बनाया रखा है और अपनी बल्लेबाजी से भी विल्लियम्सन ने सभी को प्रभावित किया है विल्लियम्सन को डेविड वार्नर की जगह कप्तानी का भार सौंपा गया है इस प्रदर्शन को लेकर न्यूज़ीलैण्ड के पूर्व दिग्गज माइक हेसन ने इस खिलाडी को विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी बताया है।

27 वर्षीय सनराइजर्स के कप्तान ने अभी तक टीम में सबसे ज्यादा रन बनाये है विल्लियम्सन ने अभी तक खेले गए 11 मैचों 410 रन बनाये है। टीम में एक और जहा अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे है तो दूसरी तरफ विल्लियम्सन ने अपनी पारी से सभी को चौका रखा है।

न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन, जो आईपीएल प्रसारणकर्ताओं के रूप में भारत में हैं उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड का कप्तान दुनिया के शीर्ष पांच मौजूदा बल्लेबाजों में से एक है। "वह बाहर नहीं जाता है , लेकिन वह गेंद को बार-बार बाहर ले जाता है,। वह इस दौर का अच्छा खिलाड़ी है।

हेसन ने भारत के कप्तान विराट कोहली का भी नाम लिया और उन्हें भी अपने देश का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी बताया और इंग्लैंड के सीनियर बल्लेबाज जो रूट का और स्टीव स्मिथ का भी नाम लिया।