
जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क)। चेन्नई के कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर के बाहर लोगों को दिल जीतने का काम किया है ।
दरअसल धोनी और उनके साथ खिलाड़ियों ने मजदूर दिवस के मौके पर 1 मई को ग्राउंड स्टाफ के सात कुल पल बिताए। सीएसके ने ट्वीट किया ‘ खेल को बेहतर बनान में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मजदूर दिवस की मुबारकबाद।
चेपक और पुणे स्टेडियम के ग्राउंड को बहुत बहुत बधाई। प्रशंसकों ने सीएसके और धोनी के इस कदम की जमकर सराहना की है।
जुगांत त्रिपाठी ने ट्वीट किया । ”प्रत्येक प्रशंसक धोनी से प्यार करता है और धोनी अपने फैंस से ।अजय खोराटे ने लिखा” महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के लेजेंड हैं।
बता दें की कावेरी नदी के जल बंटवारे पर विवाद के कारण इस बार आईपीए के मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में नहीं खेले जा रहे हैं और वहां के सभी मैचों को पुणे ट्रांसफर किया गया है।
The post कैप्टन कूल धोनी ने ग्राउंड स्टॉफ के लिए किया ऐसा कुछ, जानकर आपका दिल भी हो जाएगा खुश appeared first on समाचार नामा.




