Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: लोकेश राहुल और निधि अग्रवाल के डेट की वीडियो आई सामने

पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज जिसने अपने हुनर का इस बार इस कदर इस्तेमाल किया की बड़े बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट गए . हम बात कर रहे है  पंजाब के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल की, जिन्होंने इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से इस कदर प्रभावित किया. उन्होंने पूरे सत्र में खेले गए 14 मैचों में 659 रन बनाये जो बेहद ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए बनाये गए.

शुरुआत से ही  लय में नजर आये लोकेश

पंजाब के शुरुआत के ही मैचो में ही शानदार लय में आये लोकेश राहुल की बैटिंग दिन प्रतिदिन निखरती ही चली गयी. उन्होंने टीम को अपने दम पर कई मैच अकेले जीत के दिलाये. लेकिन एक अफ़सोस उनको रहा की उनकी टीम इस बार भी आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुच पायी.

इस अभिनेत्री को कर रहे है डेट

क्रिकेट और बालीवुड में तो शुरुआत से ही गहरी दोस्ती नजर आई है. इसी दोस्ती की कड़ी में पंजाब के स्टार बल्लेबाज का नाम जुड़ गया है. इस आईपीएल में  राहुल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. बड़े बड़े गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले लोकेश राहुल अभिनेत्री निधि अग्रवाल की गुगली पर बोल्ड हो गए.

कुछ दिनों पहले लोकेश राहुल को जब निधि अग्रवाल के साथ देखा गया, तो सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चा होने लगी. कोई इसे अफेयर बता रहा था तो कोई इसे अच्छा दोस्त बता रहा था.

राहुल को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम

इसके अलावा, राहुल ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाकर सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका में सीमित ओवरों के मैचों के लिए अनदेखा होने के बाद, राहुल को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीमों में शामिल किया गया है।

इन्स्टाग्राम पर निधि ने शेयर किया डेट की वीडियो

When you’re trying to get some candid pictures 😝 📹 @renilabraham

A post shared by Nidhhi Agerwal (@nidhhiagerwal) on May 30, 2018 at 5:21am PDT

इन्स्टा में शेअर की गयी वीडियो में जिस ड्रेस को पहने हुई नजर आ रही है इससे तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है, कि उनके साथ लोकेश राहुल भी है, क्यूंकि इसी ड्रेस में राहुल के साथ निधि नजर आई थी. वीडियो शेयर करते हुए वह बहुत खुश नजर आ रही है अभी हाल में ही राहुल को बांद्रा में एक रेस्टोरेंट कॉर्निच से बाहर निधि अग्रवाल के साथ देखा गया था. जिसके बाद इन्स्टा वीडियो ने क्रिकेट फैन्स में तहलका मचा दिया है.

निधि अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘मुन्ना माइकल’ में दिखाई दी थी जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। हालांकि ये अभी अच्छे दोस्त ही है, लेकिन ये फोटो लोगों के बीच तहलका मचा रही है.

 

हम आपको बता दे की भारत के कुछ शीर्ष क्रिकेटरों का विवाह बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ हुआ है। जिसमें हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान ने पिछले कुछ सालों में शादियाँ की है। तो इससे ये साफ़ सन्देश मिलता है कि बालीवुड का क्रिकेट से सम्बन्ध मजबूत ही होता जा रहा है.

अभी हाल में संपन्न हुए आईपीएल में अनेक अभिनेत्रियाँ अपनी टीमो को समर्थन देने के लिए सीधे स्टेडियम पहुंच कर खिलाड़ियों का हौसला बढाया. इस बार तो अधिकतर खिलाड़ियों की पत्नियाँ भी पति का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुंच कर हौसला बढ़ाया.

The post वीडियो: लोकेश राहुल और निधि अग्रवाल के डेट की वीडियो आई सामने appeared first on SportzWiki Hindi.