Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रायडू की पारी देख कुछ ये कह दिया कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने

खेल डेस्क। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्ले ऑफ़ में पहुंच चुकी है और इस जीत के हीरो विस्फोटक बल्लेबाज अम्बाती रायडू रहे और जिन्होंने शानदार शतक जड़कर चेन्नई के मुकाबला नाम करवाया। इस जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रायडू की प्रशंसा की।

ओपनर शेन वाटसन और उनके साथ रायुडू ने चेन्नई के लिए 134 रन की साझेदारी कर चेन्नई की वही जीत की नीव रख दी गयी थी लेकिन लेकिन कप्तान धोनी ने एक बार फिर अपने अंदाज में मैच को खत्म करवाया और 180 रन के लक्ष्य को मात्र 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। रायडू ने 62 गेंदों गेंदों में से सात चौके और सात छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।

"आईपीएल शुरू होने से पहले मुझे रायुडू के लिए टीम में जगह बनानी पड़ी, क्योंकि वही है जिसे में सबसे ज्यादा रेट करता हूं। वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को बहुत अच्छी तरह से खेल सकता है ज्यादातर टीमें स्पिन गेंदबाजी के साथ सलामी बल्लेबाज का फायदा उठाने लगती हैं। धोनी ने कहा कि हर बार जब वह बड़े शॉट खेलता है तो वह लगभग एक बड़ा हिटर नहीं दिखता है।

धोनी ने आगे कहा, "मेरी योजना रायुडू को खिलाना था और अगर केदार (जाधव) फिट होते तो उन्हें 4 या 5 पर बल्लेबाजी कराते। हम ओवरों की संख्या को निशान के रूप में रखते हैं और उसी आधारित नंबर 4 पर बल्लेबाज का फैसला करते। "