सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आज मंगलवार 22 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेलना है.
आपकों बता दे, कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पॉइंट्स टेबल पर 18 अंक अर्जित करके पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया था.
डेविड वार्नर ने भेजा सनराइजर्स को शुभकामना संदेश

इस क्वालीफायर मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर ने अपनी टीम को शुभकामना संदेश दिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर ने अपने अधिकारिक अकाउंट से मैच से कुछ देर पहले ही ट्विट किया है. जिसमे उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है.
आज रात के लिए गुडलक सनराइजर्स

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर ने अपने अधिकारिक अकाउंट से मैच से कुछ देर पहले ही ट्विट करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “आज रात के लिए गुडलक सनराइजर्स, अच्छा खेलते रहो, बहुत शानदार तरीके से टीम की अगुवाई कर रहे है महान इंसान केन विलियमसन”
यहाँ देखे डेविड वार्नर का ट्विट
Good luck to @SunRisers tonight, keep playing well gentlemen. Been simply outstanding and being well lead by The great man himself Kane
— David Warner (@davidwarner31) May 22, 2018
बॉल टेम्परिंग में फंसने के चलते हुए थे आईपीएल से बाहर

आपकों बता दे, कि सनराइजर्स के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर आईपीएल 2018 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलते हुए बॉल टेम्परिंग के आरोपों में फंस गये थे. जिसके चलते उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है.
वही बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिलिंग ने भी बॉल टेम्परिंग के आरोपों के चलते डेविड वार्नर को आईपीएल 2018 से सस्पेंड कर दिया था.
आईपीएल करियर रहा है शानदार

आपकों बता दे, कि डेविड वार्नर का आईपीएल करियर शानदार रहा है. डेविड वार्नर ने आईपीएल में कुल 114 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 40.55 की औसत व 142.14 के स्ट्राइक रेट से 4014 रन बनाये हुए है. उन्होंने आईपीएल में 3 शतक भी लगाये हुए है. वह आईपीएल 2017 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके है. वही आईपीएल 2016 में अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल की ट्रॉफी भी जीतवा चुके है.
The post आईपीएल को काफी मिस कर रहे है वार्नर इस आईपीएल कप्तान को बताया महान appeared first on SportzWiki Hindi.
