Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब भी प्लेआफ में पहुंचने की है उम्मीद : टिम साउदी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के हीरो रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अब भी प्लेआफ की दौड़ में बनी हुई है। साउदी ने मैच के बाद कहा, “बोर्ड पर जीत देखना अच्छा लगता है। मैच में हम काफी करीब थे और हमें पता था कि यदि हम नियमित अंतराल पर विकेट लेना जारी रखेंगे तो हम मैच जीत जाएंगे।”

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 का स्कोर बनाया और फिर मुंबई को सात विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। साउदी ने इस मैच में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए और उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।

उन्होंने कहा,”आखिरी ओवरों में कोलिन डी ग्रैंडहोम ने दूसरी पारी के लिए हमें अच्छी लय प्रदान की जिसकी बदौलत हम एक मजबूत स्कोर बनाने में सफल रहे और जीत हासिल कर सके। हमारा मानना है कि प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी मजबूत हैं।”

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

The post अब भी प्लेआफ में पहुंचने की है उम्मीद : टिम साउदी appeared first on समाचार नामा.