Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के बाद अब ये खिलाडी भी जिम में पसीना बहाते नजर आया

खेल डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और आल राउंडर हार्दिक पंड्या अपनी फिटनेस के चलते सबसे अधिक जागरूक होते है लेकिन अब पंजाब के विस्फोटक ओपनर के एल राहुल भी जिम में पसीना बहाते नजर आये। केएल राहुल ने अपने जिम की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

इससे पहले, कोहली और हार्दिक पंड्या भी जिम में पसीना बहते हुए नजर आये थे के एल राहुल ने पंजाब की और से शानदार प्रदर्शन किया है किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने अब तक आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 2018 के सीजन में अब तक टूर्नामेंट में राहुल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 14 मैचों में, राहुल ने 54.91 के औसत से 659 रन बनाये और इसी बीच उनकी स्ट्राइक रेट 158.41 रही। और अब राहुल को इंग्लैंड दौरे के लिए भी टेस्ट मैचों में मौका दिया गया।