खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बेहतरीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग के सिखाये हुए गुरो को लेकर खुलासा किया है उन्होंने कहा है कि "फ्लेमिंग उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित करते है"।
धोनी ने आगे बताया कि आईपीएल की शुरुआत से पहले मैंने फ्लेमिंग से बात की और कहा कि मैं ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहता हूं। जैसे ही मैं ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करता हूं, मैं आपको अच्छा रिटर्न दे सकता हूं और यह एक जुआ था और जिसे मैंने ले लिया। "बहुत कुछ नहीं," उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की शैली में किए गए बदलावों को भी स्पष्ट किये।
हाल ही RCB के मैच के बाद कोहली ने कहा, "हर कोई गेंद को मारने वाले MSD को देखना पसंद करता है। वह एक अद्भुत खिलाडी है जिस तरह से खेलते है और सबसे अहम बात तो यह है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है। उनकी फॉर्म आना भारतीय क्रिकेट के लिए एक महान संकेत है।" इस मैच में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पुणे में छह विकेट से हराया।
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2018 में अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में 413 रन 162.59 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाये है उनका सर्वश्रेष्ठ 79 रन नाबाद है।