आईपीएल सीजन के 11वें सीजन का 56वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 19.4 ओवर में 153 बनाए. पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और मैच की दूसरी ओवर की दूसरी ही गेंद क्रिस गेल 0 रन बनाकर आउट हो गए।
कमजोर हुई पंजाब की बल्लेबाजी

इसके बाद एरोन फिंच 4 रन और केएल राहुल का 7 रन पर विकेट गिरने के बाद पंजाब की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गयी. हालांकि इसके बाद मनोज तिवारी और डेविड मिलर ने 60 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई.
पंजाब की ओर से करुण नायर ने 26 गेंदों में 54 रन बनाए तो वहीं मनोज तिवारी ने 35 और डेविड मिलर ने 24 रन बनाए. चेन्नई की ओर से लुंगी नगिडी को 4 ओवर ने 10 रन देकर 4 विकेट जबकि ड्वेन ब्रावो-शार्दुल ठाकुर ने 2-2 और दीपक चहर-रवींद्र जडेजा 1-1 विकेट विकेट लिया .
चेन्नई ने हासिल की जीत

जवाब में चेन्नई की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट गंवाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. चेन्नई की टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अंबाती रायुडू के रूप में लगा जो 1 रन बनाकर मोहित शर्मा का शिकार बने.
इसके बाद पांचवें ओवर फैफ डु प्लेसी और सैम बिलिंग्स बोल्ड हो गए. फिर 11वें ओवर में हरभजन सिंह 19 रन बनाए जिसके बाद 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 100 रन का आंकड़ा पार किया. इसके बाद 17वें ओवर में दीपक चाहर 39 रन बनाकर आउट हो गए. इसी बीच सुरेश रैना ने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया. चेन्नई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने नाबाद 16 रन के साथ एक शानदार छक्के के साथ 5 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के सुरेश रैना 48 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे.
टीम के लिए करूँगा अच्छा प्रदर्शन

मैच में जीत हासिल करने के बाद चेन्नई के शानदार खिलाड़ी दीपक चहर का बयान सामने आया. दीपक ने कहा,
“मुझे लंबे समय के बाद आज मौका मिला. मैने अपने चांस का इंतजार किया. पहले मैच से मुझे यहां गेंदबाजी करना पसंद आया है. आज भी यह शुरुआती चरण में थोड़ा आगे बढ़ रहा था. बल्लेबाजी करने का अवसर प्राप्त करना, यह आत्मविश्वास के लिए अच्छा है. अब अगर मुझे प्लेऑफ में बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, तो मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगा. मैं मूल रूप से एक स्विंग गेंदबाज था, लेकिन पिछले छह सालों से मैने मेरी गति पर काम किया है. हम इस अवसर के लिए दो साल से इंतजार कर रहे थे, और प्लेऑफ में जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे. वाटसन को आराम करने दिया गया था.”
The post दीपक चहर ने बताया क्या था धोनी से पहले बल्लेबाजी करने का रहस्य appeared first on SportzWiki Hindi.