Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोनम कपूर के लिए डैरेन सैमी ने किया कुछ ऐसा ट्वीट जो बना सोशल मीडिया सेंसेशन

इण्डियन प्रीमियर लीग को लेकर भारत के साथ पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रंशसको के बीच जमकर दीवानगी देखने को मिल रही है.ऐसे में इस लीग को देखने वाले क्रिकेट प्रंशसकों की तदाद लाखों की संख्या में है। चाहे कोई आम नागरिक हो या फिर कोई बड़ी सेलिब्रेटी। सभी इस रोमांचक लीग को लेकर जमकर जोश और उत्साह दिखाते हैं.

बाॅलीवुड की इन हसीनाओं संग नजर आए डैरेन सेमी

इसी बीच वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डेरेन सैमी ,जो मौजूदा समय में आईपीएल की कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं, ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वे बाॅलीवुड की कुछ सेलिब्रेटी के साथ नजर आ रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए मजाक में डैरेन सेमी ने लिखा कि,“मुझे अपने पहली भारतीय शादी में इन खूबसूरत लेडीज के द्वारा इनवाइट किया गया”

गौरतलब है कि मौजूदा समय में आईपीएल की कमेंट्री कर रहे डेरेन सैमी के साथ बाॅलीवुडी के जो सेलिब्रेटी नजर आ रही है। उनमें करीना कपूर और सोनम कपूर भी शामिल है।

सोशल यूजरों ने लिए कुछ इस अदांज में मजे

जैसे ही डेरेन सैमी ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से यह तस्वीर शेयर की। सोशल यूजरों के कमेंट आने शुरू हो गए। इसमें से ज्यादातर लोगों ने डेरेन सैमी की बाॅलीवुड की इन हसिनाओं संग खीचीं गयी तस्वीर का मजाक उड़ाया।

आप भी पढ़िए किसने क्या कहा।

 

 

The post सोनम कपूर के लिए डैरेन सैमी ने किया कुछ ऐसा ट्वीट जो बना सोशल मीडिया सेंसेशन appeared first on SportzWiki Hindi.