Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल मुस्तफिजुर की जगह अब्दुल हसन बांग्लादेश टीम में शामिल

खेल डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत में खेली जाने वाली टी-20 श्रृंखला से पहले ही बांग्लादेश की टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चोटिल होने की वजस से इस सीरीज से नहीं खेल सकेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी 20 श्रृंखला में अब मुस्तफिजुर रहमान की जगह अब्दुल हसन को दी गई है।

आदिवासियों के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कही ये बड़ी बात!

अब अब्दुल हसन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 श्रृंखला में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में मुंबई इंडियंस की और से खेलते हुए एक मैच में चोटिल हो गए थे। अफगानिस्तान तीन से सात जून तक पहली बार बाग्लादेश के खिलाफ टी-20 श्रृंखला खेलेगा।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 12वीं का परिणाम जारी

इस श्रृंखला के मैच भारत के देहरादून में खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं ने देहरादून के राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम की नई पिच की जानकारी मिलने के बाद मुस्ताफिजुर की जगह अब्दुल हसन को शामिल करने की घोषणा की। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार अफगानिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने कहा कि, ; यह नया मैदान है इसलिए हम टीम से प्रतिक्रिया लेना चाहते थे। टीम कल देहरादून पहुंची और पिच पर थोड़ी घास है इसलिए हमने एक तेज गेंदबाज भेजने का फैसला किया।